Tuesday, March 10, 2026
Home Slider प्रो कबड्डी लीग सीजन-9 में बंगाल की पटना पर बंपर जीत

प्रो कबड्डी लीग सीजन-9 में बंगाल की पटना पर बंपर जीत

by Khel Dhaba
0 comment

बेंगलुरु। बंगाल वॉरियर्स ने श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम में शनिवार को खेले गए वीवो प्रो कबड्डी लीग के नौवें सीजन में 21वें मैच में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स को 54-26 के अंतर से हरा दिया। यह इस सीजन में किसी टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

आज खेले गए अन्य मैच में दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) ने तेलुगु टाइटंस (Telugu Titans) को 46-26 से बुरी तरह हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और अंक तालिका में फिर से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। PKL की पिछले सीजन की विजेता दबंग दिल्ली इस सीजन भी बेहतरीन फॉर्म में हैं और कोई भी टीम अभी तक उनके सामने टिक नहीं पाई है। नवीन कुमार ने चार मैचों में चार सुपर 10 के साथ 50 रेड पॉइंट पूरे किये।

बंगाल की जीत में उसके कप्तान और स्टार रेडर मनिंदर सिंह (12) और श्रीकांत जाधव (9) का अहम योगदान रहा। डिफेंस ने भी 14 अंक अपने नाम किए। पटना की ओर से केवल सचिन तंवर (12) प्रभावित कर सके जबकि डिफेंस ने 26 फेल्ड टैकल्स किए। पटना के डिफेंस को सिर्फ 7 अंक मिले।

इस सीजन का अपना तीसरा सुपर-10 लगाने वाले मनिंदर और बीते सीजन के सबसे सफल डिफेंडर पटना के स्टार डिफेंडर मोहम्मदरेजा शादलू की जंग में बार-बार जीत मनिंदर की हुई और इसी कारण बंगाल ने एक समय 10-5 की लीड ली थी। फिर बंगाल ने बीते सीजन के फाइनलिस्ट पटना को ऑल आउट कर 14-6 की लीड ले ली।

सचिन हालांकि लगातार बंगाल को परेशान कर रहे थे। ऑलआउट के बाद सचिन ने एक बार फिर बंगाल के डिफेंस को तोड़ा और दो अंक लिए और फिर नीरज ने दीपक को लपक लिया। अगली रेड पर सुनील ने मनिंदर को लपक लिया।

जाधव ने हालांकि सुपर रेड के साथ स्कोर 21-11 कर दिया। पटना के लिए सुपर टैकल आन था। फिर मनिंदर ने पटना को दूसरी बार ऑल आउट कर अपनी टीम को पहले हाफ तक 26-12 की लीड दिला दी।

ब्रेक के बाद सचिन ने सुपर रेड के साथ सुपर-10 पूरा कर पटना की वापसी के संकेत दे दिए। मनिंदर ने हालांकि डू ओर डाई रेड पर फिर शादलू का शिकार किया। अगली रेड पर मनिंदर ने तीसरा सुपर-10 पूरा किया।

शादलू ने अगली रेड पर मनिंदर का एंकल होल्ड कर लिया लेकिन जाधव ने सुपर टैकल की स्थिति में सुपर रेड लगाकर पटना को तीसरी बार ऑल आउट कर बंगाल को 39-19 से आगे कर दिया।

4 मिनट बचे थे और अंकों का फासला 22 हो चुका था। अब पटना को मैच में तेजी लाने की जरूरत थी क्योंकि उसके रेडर अब तक सिर्फ 15 अंक जुटा सके थे जबकि बंगाल को रेड में 32 प्वाइटंस मिल चुके थे।

पटना की टीम तमाम प्रयासों के बावजूद अपने खेल को उस स्तर तक नहीं पहुंचा सकी, जहां से वह जीत के मुहाने तक भी पहुंच सकती थी। और तो और खेल के 37वें मिनट में सब्सीट्यूट असलम थांबी ने सुपर रेड के साथ पटना को चौथी बार ऑल आउट कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights