28 C
Patna
Sunday, October 20, 2024

बर्थ डे स्पेशल : जानें भारतीय फुटबॉल टीम के स्टार प्लेयर सुनील छेत्री के बारे में दिलचस्प बातें

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री सोमवार (3 अगस्त) को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानिए छेत्री के बारे में जानिए रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारियां
छेत्री का जन्म तेलंगाना के सिकंदराबाद में हुआ।
उनके पैरेंट्स का नाम खरगा और सुशीला है।
सुनील ने गंगटोक, दार्जिलिंग, कोलकाता और दिल्ली के स्कूलों में पढ़ाई की।
सुनील छेत्री की मां और बहन फुटबॉल से जुड़ी हैं
मां सुशीला छेत्री और बहन नेपाल महिला राष्ट्रीय टीम के लिए फुटबॉल खेला करती थीं।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से किया था डेब्यू : इंटरनेशनल कैरियर में सुनील छेत्री ने साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलकर अपना डेब्यू भारत के लिए किया था। क्वेटा में खेले गए पहले मैच में सुनील छेत्री ने एक गोल किया और मैच 1-1 ड्रॉ रहा।

भारत की ओर सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी : सुनील छेत्री भारत की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर हैं। छेत्री ने अबतक अपने कैरियर में 115 मैच में 72 गोल किए हैं। इंटरनेशनल फुटबॉल कैरियर में छेत्री वर्तमान फुटबॉलर की लिस्ट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दूसरे फुटबॉलर हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस मामले में अभी सबसे आगे हैं।

2008 में पहली हैट्रिक : एएफसी चैलेंज कप के अंतर्गत वर्ष 2008 में तजाकिस्तान के खिलाफ खेल गए मैच में उन्होंने अपने कैरियर में पहली इंटरनेशल हैट्रिक लगाई।

भारत के 4 बड़े क्लब के लिए खेले : सुनील छेत्री भारत के 4 सबसे नामी फुटबॉल क्लब के लिए भी खेले हैं। मोहन बागान, जेसीटी, ईस्ट बंगाल और डेम्पो क्लब का हिस्सा छेत्री रहे हैं। वहीं भारत का यह दिग्गज फुटबॉलर को कैनसस सिटी विजाड्र्स क्लब के लिए भी खेलने का गौरव प्राप्त है।

चीनी ताइपे के खिलाफ सबसे ज्यादा गोल : सुनील ने चीनी ताइपे टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा गोल दागे हैं। उन्होंने अबतक इस टीम के खिलाफ 5 मैच खेले और इस दौरान 6 गोल करने में सफल रहे हैं. अबतक अपने कैरियर में छेत्री एआईएफएफ फुटबॉलर ऑफ द ईयर का खिताब 6 बार जीत चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एएफसी कप फैन पोल द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।

नेहरू कप में शानदार खेल : छेत्री ने नेहरू कप में कुल 14 मैच खेले हैं इस दौरान 9 गोल करने का कमाल कर दिखाया है।

12 बार खेल चुके हैं फीफा वल्र्डकप क्वालीफायर : सुनील छेत्री ने 12 बार फीफा वल्र्डकप क्वालीफायर मैच खेला है और 7 गोल दागे हैं।
2011 का साल रहा सबसे शानदार : साल 2011 में सुनील छेत्री का परफॉर्मेंस शानदार रहा। इस पूरे साल छेत्री ने शानदार परफॉर्मेस करते हुए कुल 13 गोल किए थे। इसी साल भारतीय टीम एएफसी एशियन कप भी खेली थी।

नेहरू कप में भारत को जीताया : 23 साल की उम्र में ही सुनील छेत्री ने 2007 के नेहरू कप में शानदार परफॉर्मेंस कर हर किसी को हैरान कर दिया। फाइनल में भारत में सीरिया को हराया था, टूर्नामेंट में छेत्री ने 4 गोल किए थे।

आईएसएल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले भारतीय फुटबॉलर : सुनील छेत्री आईएसएल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले भारतीय फुटबॉल हैं। छेत्री ने अबतक 32 गोल किए हैं। साल 2018 में एशियाई फुटबॉल परिसंघ के द्वारा छेत्री को एशियाई आइकन’ के तौर पर नामित किया था।
साभार : एनडीटीवी.कॉम

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights