Sunday, June 21, 2026
Home बिहारक्रिकेट नोएडा में प्रदर्शनी मैच में बिहार के प्रकाश बाबू का पचासा

नोएडा में प्रदर्शनी मैच में बिहार के प्रकाश बाबू का पचासा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। नोएडा के क्रिकेट एक्सीलेंस स्पोट्र्स सेंटर में खेले गए एक प्रदर्शनी मैच में बीसीए स्टार्स ने राइज क्रिकेट एकेडमी को 186 रन से हराया।

टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए बीसीए स्टार्स ने 40 ओवर में दो विकेट पर 295 रन बनाये। अनिकेत लोहिया ने 160 रन बनाये। प्रकाश बाबू ने 74 रन की पारी खेली। जवाब में राइज क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.4 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट हो गई। मोहम्मद मंजीर ने 39 रन बनाये। बीसीए स्टार्स की ओर से उमेश ने 13 रन देकर 3, बॉबी यादव ने 7 रन देकर दो और यशवेंद्र बलियान ने 13 रन देकर दो विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.