26 C
Patna
Wednesday, October 23, 2024

MENS U23 STATE A TROPHY में बिहार के पीयूष व अतुल के अर्धशतक, पर टीम हारी

पटना, 03 नवंबर। मेंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी MENS U23 STATE A TROPHY में बिहार को दिल्ली ने नौ विकेट से पराजित किया। इस मैच में बिहार की ओर से पीयूष कुमार सिंह ने 85 रन की पारी खेली। अतुल प्रकाश 54 रन की पारी खेली। पीयूष कुमार सिंह का यह लगातार दूसरा अर्धशतक है जबकि पिछले मैच में अर्धशतक बनाने से चूके अतुल प्रकाश ने इस बार अपना अर्धशतक पूरा किया।

बेंगलुरु के अल्लुर क्रिकेट स्टेडियम 3 पर खेले गए इस मैच में बिहार ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। बिहार ने पीयूष कुमार सिंह (85 रन) और अतुल प्रकाश (54 रन) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 48.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 196 रन बनाये। पीयूष कुमार सिंह ने 117 गेंद में 6 चौका व 1 छक्का की मदद से 85 और अतुल प्रकाश ने 67 गेंद में 4 चौका व 1 छक्का की मदद से 54 रन बनाये। पवन राय ने 23 रन की पारी खेली। अनुज राज ने 10 रन बनाये।


दिल्ली की ओर दिविज मेहरा ने 31 रन देकर 6,शौर्या मलिक ने 29 रन देकर 3, यतीश सिंह ने 24 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में दिल्ली ने अर्पित राणा (61 रन), विवेक यादव (नाबाद 67 रन) और हार्दिक शर्मा (नाबाद 55 रन) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 33.4 ओवर में 1 विकेट पर 197 रन बनाये। बिहार की ओर मयंक कुमार ने 32 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights