Sunday, June 8, 2025
Home राष्ट्रीय Bihar Women’s Asian Champions Trophy Hockey की ट्रॉफी गौरव यात्रा दीपोत्सव, देखें फोटोज

Bihar Women’s Asian Champions Trophy Hockey की ट्रॉफी गौरव यात्रा दीपोत्सव, देखें फोटोज

by Khel Dhaba
0 comment

राजगीर (नालंदा), 10 नवंबर। खेल विभाग, बिहार सरकार के निदेशक महेंद्र कुमार के द्वारा RICC, राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन हेतु ट्रॉफी गौरव यात्रा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही व्यवहार गिरी पर्वत के ऊपर लेजर शो के माध्यम से राजगीर के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों/पर्यटन का प्रदर्शन को उन्होंने स्वयं देखा।

विदित हो कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में राजकीय खेल अकादमी- सह- खेल परिसर ,राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 11 नवंबर से 20 नवंबर तक निर्धारित है। इस प्रतियोगिता में कुल 6 देशों के टीम यथा भारत, चीन, मलेशिया, जापान ,दक्षिण कोरिया एवं थाईलैंड भाग ले रहीं हैं।

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन हेतु ट्रॉफी गौरव यात्रा के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आमजनों के बीच व्यापक रूप से जागरूकता फैलाई गई।

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष, साफ सफाई, आवासन,खानपान व्यवस्था ,परिवहन, यातायात व्यवस्था, विधि व्यवस्था , प्रचार प्रसार , पेयजल, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, श्रीमती जीरो देवी, मुख्य पार्षद, नगर परिषद ,राजगीर ,जिला खेल पदाधिकारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी ,स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित मीडिया ,भारी संख्या में महिला/ पुरुष दर्शन गण आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights