Monday, July 7, 2025
Home बिहारक्रिकेट Colonel CK Naidu Trophy के बिहार U-23 मेंस क्रिकेट टीम घोषित, शशांक को कमान

Colonel CK Naidu Trophy के बिहार U-23 मेंस क्रिकेट टीम घोषित, शशांक को कमान

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 10 अक्टूबर। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित होने वाले कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मल्टीडेज अंडर-23 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बिहार टीम की घोषणा बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा कर दी गई है। टीम की कमान कैमूर जिला के शशांक उपाध्याय को सौंपी गई है जबकि उपकप्तान पटना के सूरज कश्यप होंगे। केशव कुमार टीम के कोच होंगे।

बिहार अपना पहला मैच 13 अक्टूबर से अपने होम ग्राउंड मोइनुल हक स्टेडियम में हैदराबाद के खिलाफ खेलेगा।
टीम इस प्रकार है:

  1. शशांक उपाध्याय ( कैमूर, कप्तान)
  2. सूरज कश्यप (पटना, उप-कप्तान)
  3. पवन कुमार राय ‌(सीवान)
  4. अनिमेष कुमार (पटना)
  5. अंकित राज (भोजपुर)
  6. आयुष राज (अरवल)
  7. अनूप कुमार (सारण)
  8. अर्णव किशोर (नालंदा)
  9. हर्ष नन्दा (कटिहार)
  10. मनीष कुमार (दरभंगा)
  11. मो इजहार (सुपौल)
  12. निशांत कुमार सिंह (कैमूर)
  13. रंजन राज (गया)
  14. आदित्या कुमार (मुजफ्फरपुर)
  15. शिवम कुमार (वैशाली)
  16. यशराज सिंह (नवादा)
  17. हिमांशु तिवारी (पश्चिम चंपारण)
  18. अभिषेक बाबू (पूर्णिया)
  19. वीर अभिमन्यु (सारण)
  20. आकाश वर्मा (पटना)

सपोर्ट स्टाफ
हेड कोच-केशव कुमार
सहायक कोच-राजेश कुमार दूबे
फीजियो-डॉ हेमेन्दु
ट्रेनर-अखिलेश शुक्ला

बिहार टीम के मैचों के कार्यक्रम
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में बिहार ग्रुप डी में अपने मुकाबले खेलेगा। इस ग्रुप में मुंबई, झारखंड, मध्यप्रदेश, हैदराबाद, बड़ौदा, हरियाणा की टीमें हैं।
13 अक्टूबर से : मेजबान बिहार बनाम हैदराबाद
20 अक्टूबर से : मेजबान बिहार बनाम मध्यप्रदेश
27 अक्टूबर से : बिहार बनाम मेजबान बड़ौदा
15 नवंबर से : बिहार बनाम मेजबान हरियाणा
25 जनवरी : मेजबान बिहार बनाम मुंबई
1 फरवरी : बिहार बनाम मेजबान झारखंड

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights