पटना। उत्तरारखंड के उद्यमसिंह नगर के नानकपुरी टांडा, रुद्रपुर में आगामी 28 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सबजूनियर बालक व बालिका कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार टीम रवाना हो गई है।
यह जानकारी बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बालिका वर्ग की टीम आरती कुमारी (बेगूसराय) और बालक वर्ग की कमान सन्नी कुमार (पटना) को सौंपी गई है।
Also Read : शगुनी राय मेमोरियल प्राइजमनी अंडर-15 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 5 जनवरी से, होगी इनामों की बारिश
टीम इस प्रकार है-
बालिका वर्ग : आरती कुमारी (कप्तान), बुची कुमारी, सुहानी कुमारी, रिन्सी कुमारी, मितिशा पनवार, गायत्री रावत, कुसुम, खुशी कुमारी, पल्लवी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, शिवानी कुमारी, इंदु कुमारी। कोच-अभिनव कुमार सिंह, मैनेजर-पुतुल कुमारी मिश्रा।
बालक वर्ग : सन्नी कुमार (कप्तान), प्रेम कुमार, विवेक कुमार, सूरज कुमार, आदित्या सिंह, अमन कुमार सिंह, रवि कुमार, हर्ष प्रिया, मुकेश कुमार सहनी, विवेक कुमार प्रथम, वैभव राज, विवेक कुमार द्वितीय। कोच-मारुतिनंदन। मैनेजर-अविनाश कुमार।



