पटना, 29 अक्टूबर। आगामी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बेंगलुरु के कोरामंगला इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली 42वीं राष्ट्रीय जूनियर कयोरुगी एवं 15वीं राष्ट्रीय जूनियर पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार टीम रवाना हो गई है। यह जानकारी बिहार ताइक्वांडो संघ के महासचिव राजेश कुमार साहू ने दी।
टीम इस प्रकार है
क्योरुगी बालिका
अन्वी सिंह (अंडर-42 किलो, पटना), मुस्कान शर्मा (अंडर-44 किलो, पटना), प्राची रंजन (अंडर-46 किलो, पटना), प्रतिज्ञा रानी (अंडर-49 किलो, जमुई), रेहाना खातून (अंडर-55 किलो, पटना), यश्वी वर्मा (अंडर-59 किलो, मुजफ्फरपुर), सृष्टि कुमारी (ओवर 68 किलो, शेखपुरा)। प्रशिक्षक-श्याम कुमार राज।
इसे भी पढ़ें : महिला अंडर-19 टी20 ट्रॉफी एलिट में बिहार की लगातार दूसरी हार
क्योरुगी बालक
प्रियांशु मिश्रा (अंडर-45 किलो, पूर्वी चंपारण), वरुण कुमार (अंडर-48 किलो, नवादा), निर्जल कुमार (अंडर-51 किलो, नवादा), आलोक राय (अंडर-55 किलो, बेगूसराय), सुमन कुमार (अंडर-59 किलो, मुंगेर), रौनित कुमार (अंडर-63 किलो, लखीसराय), सैय्यद अब्दुल जिलानी (अंडर-73 किलो, पूर्वी चंपारण), शौर्य राजपूत (अंडर-78 किलो, मुंगेर), राजकुमार (ओवर 78 किलो, बेगूसराय)। प्रशिक्षक-विवेक प्रकाश।
इसे भी पढ़ें :महिला अंडर-19 टी20 ट्रॉफी : लो स्कोरिंग मैच में झारखंड हारा
पूमसे एकल बालक : ओशो राज (मुजफ्फरपुर),
पूमसे एकल बालिका : अनन्या कुमारी (मुजफ्फरपुर)
पूमसे मिश्रित युगल : ओशो राज एवं तन्नू प्रिया (मुजफ्फरपुर)। प्रशिक्षक-विवेक प्रकाश।
इसे भी पढ़ें : बेगूसराय की श्रेया रानी ने 24 साल बाद National Games की ताइक्वांडो स्पर्धा में दिलाया बिहार को पदक
टीम को बिहार ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष शशिवाला बदानी, संयुक्त सचिव समता राही,कोषाध्यक्ष मनीष चंद्र राय, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, संयुक्त सचिव नंदू कुमार, कार्यकारिणी सदस्य कमल कुमार पटेल, धर्मेंद्र कुमार समेत बिहार ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।