पटना, 3 जनवरी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित होने वाली कर्नल सीके नायडू अंडर-23 टूर्नामेंट COL C K NAYUDU TROPHY के पहले मैच के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान अंकित राज को सौंपी गई है।
इस टूर्नामेंट में बिहार ग्रुप बी में खेल रहा है। ग्रुप बी में बिहार के अलावा मुंबई, विदर्भ, मध्यप्रदेश, बंगाल, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा की टीमें हैं।
टीमें इस प्रकार है-
अंकित राज (कप्तान), करण राज, आयुष लोहरुका, प्रतीक वत्स, आयुष आनंद, हर्ष राज पुरु, सूरज कश्यप, आदित्य आनंद, मंयक कुमार (उपकप्तान), अनुज राज, निशांत कुमार सिंह, मोहम्मद शाहिद, चंदन यादव, आर्यन मोहित, आनंद शर्मा।
हेड कोच-अशोक कुमार, सहायक कोच-एस नरोत्तम, एस एंड सी कोच-अखिलेश शुक्ला, फीजियो-रवि गोस्वामी।
बिहार के मैचों के कार्यक्रम
7 जनवरी से-बिहार बनाम मध्यप्रदेश (मैच इंदौर में)
14 जनवरी से-बिहार बनाम दिल्ली (मैच दिल्ली में)
21 जनवरी से-बिहार बनाम उत्तराखंड (मैच देहरादून में)
28 जनवरी से : बिहार बनाम बंगाल (मैच कल्याणी में)
4 फरवरी से : बिहार बनाम विदर्भ (मैच नागपुर में)
11 फरवरी से : बिहार बनाम हरियाणा (मैच पटना में )
18 फरवरी से : बिहार बनाम मुंबई (मैच मुंबई में )


