पटना, 18 सितंबर। भारतीय सॉफ्टबॉल संघ ने 19 से 21 सितंबर तक जमशेदपुर में होने वाली पूर्वी क्षेत्र सीनियर सॉफ्टबॉल चैम्पियनशिप के लिए बिहार पुरुष और महिला टीम की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट में बिहार के अलावा झारखंड, ओडिशा, बंगाल, मणिपुर और असम की टीमें भाग लेंगी।
संघ की सचिव प्राची शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन हाल ही में पटना और मुजफ्फरपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में प्रदर्शन के आधार पर किया गया। खिलाड़ियों के रहने और भोजन की पूरी व्यवस्था संघ की ओर से की गई थी।
पुरुष टीम
बिहार पुरुष टीम की कमान सौरभ कुमार को सौंपी गई है जबकि उपकप्तान अंकित सिंह होंगे। टीम में सूजल राज, कृष कश्यप, आदित्य कुमार, किशन कुमार, मनीष कुमार, हर्ष राज, पृथ्वी कुमार पांडे, आदित्य राय (पटना), मो. काशिफ (मुजफ्फरपुर), आर्यन राज (नालंदा), दिव्यांशू (जमुई), अभिजीत आनंद (खगड़िया) और आदर्श कुमार (मुंगेर) शामिल हैं।
टीम के प्रशिक्षक विजय कुमार और बिपिन कुमार जबकि प्रबंधक रणधीर कुमार होंगे।
महिला टीम
महिला टीम की कप्तान मुजफ्फरपुर की शिखा सोनिया होंगी, वहीं उपकप्तान की जिम्मेदारी पटना की श्रेया रमेश को दी गई है। टीम में जागृति श्रीवास्तव, आरोही राज, आराध्या नारायण, नेहा यादव (पटना), रूपा कुमारी, जिज्ञासा भारती, श्रुति प्रिया, दीक्षा श्रीवास्तव, सुहाना कुमारी, सृष्टि (मुजफ्फरपुर), शिखा रानी (गया), शालू कुमारी (नवादा) और बिबियाना बेक (भोजपुर) शामिल हैं।
प्रशिक्षक राजेश कुमार (पटना) और अभिषेक आनंद (मुजफ्फरपुर) जबकि प्रबंधक तनु प्रिया (मुजफ्फरपुर) रहेंगी।
शुभकामनाएँ दी गईं
इस अवसर पर चयनित खिलाड़ियों को जर्सी और कैप प्रदान की गई। कार्यक्रम में सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के फाउंडर सचिव अजय नारायण शर्मा, बिहार सॉफ्टबॉल संघ के कोषाध्यक्ष पवन कुमार, बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष मधु शर्मा, मास्टर ट्रेनर मृत्युंजय, राष्ट्रीय खिलाड़ी सुशांत, कन्हाई यादव, अनिल कुमार और ललित शुक्ल समेत कई गणमान्य उपस्थित थे। सभी ने खिलाड़ियों को मेहनत और लगन के साथ अभ्यास कर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।