बेगूसराय। आगामी 19 से 21 मई तक राज्य स्तरीय जूनियर एवं अंडर 15 कुश्ती प्रतियोगिता बालक बालिका आयोजन
बेगूसराय जिला बिहट के महात्मा गांधी उच्च विद्यालय में किया जायेगा। बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि बेगूसराय में पहली बार राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बालक एवं बालिका का कराया जा रहा है जिसमें बिहार के 38 जिले के खिलाड़ी भाग लेगी।
आयोजन सफल संचालन के लिए जिला कुश्ती संघ बेगूसराय के सचिव सह एनआईएस कोच कुंदन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में उपसमिति खेल के सफल संचालन के लिए गठन किया जाएगा।
महासचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बिहट में 19 मई से 21 मई तक राज्य स्तरीय जूनियर बालक बालिका एव अंडर 15 बालक बालिका कुश्ती फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन की होगी और मैच का सीधा लाइव होगा।
इस प्रतियोगिता में 500 खिलाड़ी एवं 30 तकनीकी पदाधिकारी, खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था आयोजन स्थल पर ही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजन स्थल के निरीक्षण में जिला खेल महासंघ के अध्यक्ष आयोजन अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला कुश्ती संघ बेगूसराय सचिव सह एनआईएस कोच कुंदन कुमार ठाकुर, जिला खेल महासंघ महासचिव श्याम नंदन सिंह पन्नालाल,अशोक कुमार सिंह पूर्व पार्षद, भवेश कुमार राष्ट्रीय कोच कबड्डी, मोती कुमार यादव इत्यादि लोग मौजूद थे।



