85
पटना, 12 मार्च। आगामी 16 से 20 मार्च तक आरा के आरा क्लब बैडमिंटन हॉल में बिहार जूनियर अंडर-17 & अंडर-19 रैकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा।
बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से जारी सूचना के अनुसार 16 मार्च को बालक वर्ग का क्वालिफाइंग मुकाबला खेला जायेगा। 17 से 20 मार्च तक बालक वर्ग का मुख्य मुकाबला खेला जायेगा जबकि 18 से 20 मार्च बालिका वर्ग का मुख्य राउंड का मुकाबले खेले जायेंगे।
इस टूर्नामेंट में एकल, डब्ल्स और मिश्रित युगल के मुकाबले खेले जायेंगे।

