35 C
Patna
Friday, September 20, 2024

विनोद सिंह गुंजियाल के नेतृत्व में Bihar Secretariat बैडमिंटन टीम घोषित

पटना। विनोद सिंह गुंजियाल (आईएएस, निदेशक, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार) के नेतृत्व में बिहार सचिवालय बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी बिहार सचिवालय स्पोट्र्स फाउंडेशन के संयोजक बलराम प्रसाद ने दी।


उन्होंने बताया कि आगामी 24 से 30 मार्च तक पंचकुला (हरियाणा) में सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल एंड स्पोट्र्स बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में यह टीम हिस्सा लेगी।

टीम को बिहार सचिवालय स्पोट्र्स फाउंडेशन के अध्यक्ष आमिर सुबहानी (मुख्य सचिव, बिहार), उपाध्यक्ष डॉ एस सिद्धार्थ (अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग), सचिव बालामुरुगन डी (सचिव, ग्रामीण विकास विभाग) ने शुभकामना दी है।

टीम इस प्रकार है : विनोद सिंह गुंजियाल (आईएएस), प्रभाकर जी (आईएएस), रणजीत कुमार सिन्हा (आईएएस), शीर्षत कपिल (आईएएस), पंकज कुमार सिंह (आईपीएस), जय प्रकाश सिंह (बिप्रसे.), महावीर शर्मा (बिप्रसे.), मोबीन अली अंसारी (बिप्रसे.), नीरज कुमार, निलेश कुमार सिन्हा, राजीव रंजन। मैनेजर- संजीव मोहन प्रसाद।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights