Friday, August 8, 2025
Home बिहारअन्य Bihar School Weightlifting : जहानाबाद बना ओवरऑल चैंपियन

Bihar School Weightlifting : जहानाबाद बना ओवरऑल चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 09 नवंबर। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन पटना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय (अन्तर जिला) विद्यालय भारोत्तोलन खेल प्रतियोगिता 2023-24 का ओवरऑल का खिताब जहानाबाद ने कुल 63 अंक प्राप्त कर जीता। वहीं सारण ने 42 अंक तथा नवादा ने 34 अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।

इस प्रतियोगिता में जहानाबाद ने कुल 7 स्वर्ण, 7 रजत एवं 7 कांस्य पदक वहीं सारण ने 5 स्वर्ण, 5 रजत एवं 2 कांस्य तथा नवादा ने 4 स्वर्ण, 3 रजत एवं 5 कांस्य पदक जीता।

स्थानीय पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को संपन्न हुई प्रतियोगिता के पुरस्कार-सह-समापन समारोह के मुख्य अतिथि अरुण कुमार सिन्हा, विधायक, कुम्हरार, पटना ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत करने की सलाह देते हुए उम्मीद जतायी कि आपही में से कल कोई खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश एवं राज्य का नाम रौशन करेगा।

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव-सह-जिला खेल पदाधिकारी, पटना ओम प्रकाश ने मुख्य अतिथि को पौधा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एनआईएस एथलेटिक्स प्रशिक्षक अभिषेक कुमार ने किया। इस अवसर पर भारोत्तोलक प्रशिक्षक, राजेन्द्र प्रसाद, सुदर्शन कुमार, मनोज कुमार, अशोक कुमार, मनीषा यादव, किरण कुमार झा, धीरेन्द्र पासवान, दीपक कुमार, सूरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

गुरुवार को संपन्न हुए विभिन्न आयु वर्ग एवं भार वर्ग के इस प्रकार हैं:-

बालिका अंडर-19 (58 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – बादल कुमारी – रोहतास – 42 कि0ग्रा0
द्वितीय – प्रिती कुमारी – नवादा – 30 कि0ग्रा0

बालक अंडर-19 (50 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – आदित्य कुमार – सारण – 130 कि0ग्रा0
द्वितीय – हिमांशु गौतम – बेगूसराय – 90 कि0ग्रा0
तृतीय – विनय कुमार – नवादा – 62 कि0ग्रा0

बालक अंडर-19 (56 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – गौतम कुमार – एकलव्य – 190 कि0ग्रा0
द्वितीय – चंदन कुमार – जहानाबाद – 131 कि0ग्रा0
तृतीय – सोहित कुमार – नवादा – 107 कि0ग्रा0

बालक अंडर-19 (62 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – अखिलेश कुमार – सीतामढ़ी – 207 कि0ग्रा0
द्वितीय – आर्यन राज – सारण – 123 कि0ग्रा0
तृतीय – निशांत कुमार – मुंगेर – 90 कि0ग्रा0

बालक अंडर-19 (69 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – नितेश कुमार सिंह – जहानाबाद – 226 कि0ग्रा0
द्वितीय – दिलीप कुमार – सीतामढ़ी – 131 कि0ग्रा0
तृतीय – प्रेम कुमार – जहानाबाद – 70 कि0ग्रा0

बालक अंडर-19 (94 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – प्रियांशु राज – छपरा – 275 कि0ग्रा0
द्वितीय – देव राज कुमार – जहानाबाद – 99 कि0ग्रा0
तृतीय – शिवम कुमार – मुजफ्फरपुर – 88 कि0ग्रा0

बालक अंडर-19 (105 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – उज्जवल कुमार – एकलव्य – 230 कि0ग्रा0
द्वितीय – शशि भूषण – रोहतास – 173 कि0ग्रा0
तृतीय – रामानन्द कुमार – जहानाबाद – 106 कि0ग्रा0

बालक अंडर-19 ($105 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – प्रियांशु शर्मा – जहानाबाद – 93 कि0ग्रा0
द्वितीय – रूपेश कुमार – पटना – 87 कि0ग्रा0

बालक अंडर-17 (50 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – अभय कुमार – नवादा – 154 कि0ग्रा0
द्वितीय – साहिल कुमार – पटना – 153 कि0ग्रा0
तृतीय – अमरनाथ कुमार – सारण – 152 कि0ग्रा0

बालक अंडर-17 (56 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – सन्नी कुमार – सारण – 188 कि0ग्रा0
द्वितीय – शशि रंजन – जहानाबाद – 150 कि0ग्रा0
तृतीय – राज नन्दन यादव – पूर्वी चम्पारण – 118 कि0ग्रा0

बालक अंडर-17 (62 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – रणवीर कुमार – सारण – 182 कि0ग्रा0
द्वितीय – बिट्टु कुमार – कटिहार – 167 कि0ग्रा0
तृतीय – यश राज – जहानाबाद – 133 कि0ग्रा0

बालक अंडर-17 (69 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – मनीष विश्वकर्मा – एकलव्य – 208 कि0ग्रा0
द्वितीय – पियुष कुमार – रोहतास – 197 कि0ग्रा0
तृतीय – हर्ष राज सिंह – जहानाबाद – 176 कि0ग्रा0

बालक अंडर-17 (94 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – अमन मेहता – जहानाबाद – 215 कि0ग्रा0
द्वितीय – उज्जवल सागर – सारण – 170 कि0ग्रा0
तृतीय – सुमित कुमार – बेगूसराय – 147 कि0ग्रा0

बालक अंडर-17 ($94 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम – गौरव सिंह – जहानाबाद – 172 कि0ग्रा0
द्वितीय – अवनिश नारायण सिन्हा- सिवान – 92 कि0ग्रा0
तृतीय – नील कुमार – बेगूसराय –   80 कि0ग्रा0

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights