खगड़िया। शहर में चल रही राज्यस्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के फाइनल में पटना का मुकाबला पूर्णिया से होगा। महिला वर्ग में प्रथम सेमीफइनल पटना ने खगड़िया को पेनाल्टी शूटआउट को 1-0 से हराया। निर्धारित तक मुकाबला 0-0 की बराबरी पर था। दूसरे सेमीफइनल में पूर्णिया ने सीवान को 3-0 से हराया।
पुरुष वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में खगड़िया ने ईस्ट चंपारण को 5-0, आर्मी ब्वॉयज स्पोट्र्स कंपनी ने बक्सर को 3-0, पीएन मेहता हॉकी एकडेमी ने सारण को 1-0, पटना ने वैशाली को 5-0 से पराजित किया।
पहले सेमीफाइनल में आर्मी ब्वॉयज स्पोट्र्स कंपनी और पीएन मेहता हॉकी एकेडमी जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पटना और खगड़िया की टीम आमने-सामने होगी।
आज के मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य प्रियदर्शन सिंह, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रयासी, चित्र गुप्त नगर थानाध्यक्ष सुबोध पंडित, हॉकी खगड़िया की अध्यक्ष राज कुमार फोगला, उपाध्यक्ष हेमा भारती, रंजीत कांत वर्मा, विप्लव रणधीर मौजूद थे। मैचों का सफल संचालन अमर भारती, मुन्ना सिंह,अपराजिता कुमारी,बिट्टू सिंह,राजीव कुमार,रामबली कुमार,विकाश कुमार सिंह की देखरेख में हुआ।