पटना। भारतीय फुटबॉल टीम अंडर-17 के कोचिंग कैंप में बिहार फुटबॉल की 5 लड़कियों का चयन किया गया है। यह जानकारी देते हुए बिहार फुटबाल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने बताया कि अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ द्वारा चेन्नई में आयोजित अंडर 17 कोचिंग कैंप में बिहार की 5 लड़कियों मनीषा कुमारी, प्रिया कुमारी यादव, शिबू कुमारी, रूबी कुमारी और निक्की कुमारी का चयन किया गया है। इन लड़कियों का चयन 23 जनवरी 2023 को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पटना मे बिहार फुटबॉल एसोसिएशन और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित ट्रायल्स के द्वारा किया गया है।


