Monday, July 7, 2025
Home बिहारअन्य बिहार एकलव्य गेम्स 25 फरवरी से पटना में

बिहार एकलव्य गेम्स 25 फरवरी से पटना में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 25 से 27 फरवरी तक पटना में चतुर्थ बिहार एकलव्य गेम्स 2020 का आयोजन किया जायेगा।

उक्त गेम्स के सफल आयोजन हेतु डा0 संजय सिन्हा (निदेशक, छात्र एवं युवा कल्याण, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना) की अध्यक्षता में मंगलवार को आशीष कुमार सिन्हा (निदेशक-सह-सचिव, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण) के कार्यालय में विभिन्न 11 खेल संघों के अध्यक्ष/सचिव एवं विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय, तीरंदाजी संघ के रवि प्रकाश, बास्केटबॉल संघ के अभिजीत यादव, बिहार फुटबॉल संघ के सैयद इम्तियाज हुसैन, वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव डॉ सुनील कुमार सिंह, बिहार एथलेटिक्स संघ के प्रतिनिधि राम रतन सिंह, बिहार हैंडबॉल संघ के सचिव ब्रज किशोर शर्मा, हॉकी संघ के प्रतिनिधि मनोज कुमार सहित विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे।
इस गेम्स में हिस्सा लेंगे
खिलाड़ी : 843
प्रशिक्षक व दल प्रबंधक : 142
ये स्पर्धाएं आयोजित होंगी
वॉलीबॉल
फुटबॉल (बालक एवं बालिका)
एथलेटिक्स (बालक एवं बालिका)
हैण्डबॉल (बालक एवं बालिका)
बैडमिन्टन (बालक एवं बालिका),
कुश्ती (बालक एवं बालिका)
हॉकी (बालक एवं बालिका)
बॉस्केट बॉल (बालक एवं बालिका)
तीरंदाजी (बालक एवं बालिका)
भारोत्तोलन (बालक एवं बालिका)
कबड्डी (बालक एवं बालिका)

यहां होंगे खेल आयोजन
वॉलीबॉल -पाटलिपुत्र खेल परिसर।
फुटबॉल-पाटलिपुत्र खेल परिसर।
एथलेटिक्स-पाटलिपुत्र खेल परिसर।
बॉस्केट बॉल -पाटलिपुत्र खेल परिसर।
बैडमिंटन-मोइनुल हक स्टेडियम (इंडोर हॉल)।
कुश्ती-पाटलिपुत्र खेल परिसर (ताईक्वांडो कोर्ट)।
कबड्डी-पाटलिपुत्र खेल परिसर।
भारोत्तोलन-पाटलिपुत्र खेल परिसर (इंडोर हॉल)
हॉकी -मोइनुल हक स्टेडियम, भीतरी परिसर।
तीरंदाजी-रेनबो ग्राउण्ड (पाटलिपुत्र खेल परिसर के बगल में)
हैंडबॉल-रेनबो ग्राउण्ड (पाटलिपुत्र खेल परिसर के बगल में)

आवासन व्यवस्था : खिलाड़ियों का आवासन व्यवस्था पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना स्थित खिलाड़ी छात्रावास/कोचेज आवास एवं यूथ हॉस्टल में की जा रही है। रघुनाथ बालिका उच्च विद्यालय में भी खिलाड़ियों के आवासन की व्यवस्था की जा सकती है। यह बिन्दु विचारणीय है।
भोजन व्यवस्था : खिलाड़ियों को एकलव्य मेन्यू एवं एकलव्य दर पर भोजन उपलब्ध कराना है जो गत वर्ष के अनुरूप पाटलिपुत्र खेल परिसर के पाटलिपुत्र खेल परिसर के संवेदक (र्केटिन संचालक) द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी।
़खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, प्रषिक्षकों एवं प्रबंधकों को प्रबंधकों का पोशाक खेल पोशाक दी जायेगी।
उद्घाटन स्थल : उद्घाटन स्थल के रूप में आउटडोर स्टेडियम, पाटलिपुत्र खेल परिसर, ककंड़बाग निर्धारित की गई है।

खेल संयोजक
मिथिलेश कुमार (उप निदेशक, छात्र एवं युवा कल्याण)-भारोत्तोलन।
आनन्दी कुमार (सहायक निदेशक, युवा कल्याण)- हैंडबॉल।
संजीव कुमार सिंह (क्रीड़ा कार्यपालक, खेल प्राधिकरण)-वॉलीबॉल एवं बॉस्केटबॉल
संजय कुमार (जिला खेल पदाधिकारी, पटना)- बैडमिन्टन एवं फुटबॉल।
नरेश कुमार चौहान (उपाधीक्षक, शा0शि0 नालंदा)- हॉकी।
मोहम्मद शमीम अंसारी (जिला खेल पदाधिकारी, गया)-तीरंदाजी।
राजेन्द्र कुमार (जिला खेल पदाधिकारी, प0 चम्पारण)-एथलेटिक्स।
प्रमोद कुमार यादव (जिला खेल पदाधिकारी, भागलपुर)- कुश्ती।
रणधीर कुमार सिंह (जिला खेल पदाधिकारी, पूर्णिया)-कबड्डी।

खिलाड़ियों की अर्हता : अधिकतम उम्र 16 वर्ष निर्धारित है जिसकी गणना दिनांक 28.02.2004 के बाद जन्म के आधार पर की जायेगी। सभी खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से मूल आधार कार्ड पंजीयन एवं प्रतियोगिता के दौरान लाना होगा। किसी भी परिस्थति में आधार कार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत करने पर प्रतियोगिता में भाग लेने नहीं दी जायेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights