पटना। बिहार क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने निकल आ रही है। खबर है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष और सचिव के बीच विवाद खत्म होने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उच्च न्यायालय के द्वारा जारी एक आदेश में अध्यक्ष की तरफ से इस विवाद को सुलझाने के लिए प्रस्ताव रखा गया जिसको मानते हुए उच्चन्यायलय ने बीसीए अध्यक्ष को एक मौका दिया है जिसके लिए पहले ही बीसीए के वेबसाइट पर एक एसजीएम की सूचना जारी की गई है जो 25 मार्च को होना है। खबर है कि इस विवाद को निश्चित ही सुलझा लिया जाएगा।






