राजधानी पटना से सटे खगौल के जगजीवन स्टेडियम में चल रहे राज कुमार वर्मा उर्फ निप्पू जी मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मैच में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस (सीएपी) सुपर जायंटस को दो विकेट से पराजित किया।
टॉस सीएपी सुपर जायंटस ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन बनाये। सीएपी सुपर जायंटस की ओर मो फिराक खान ने 15 गेंद में 5 चौका की मदद से 26,सीपी ने 16 गेंद में दो चौका व 1 छक्का की मदद से 19,अंकेश ने 37 गेंद में 5 चौका की मदद से 38, निलय सिंह ने 16 गेंद में 1 चौका की मदद से 11,शुभम दूबे ने 7 गेंद में दो चौका की मदद से 12 रन बनाये। अतिरिक्त से 27 रन बने।
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की ओर से आदर्श कुमार ने 22 रन देकर 1,आकाश राज ने 37 रन देकर 1,रोहित सिंह ने 36 रन देकर 3, आदित्य कुमार ने 12 रन देकर 3 और आशुतोष राज ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने रितिक राजेश के 49 रन की मदद से 24.2 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। रितिक राजेश ने 40 गेंद में 6 चौका व 2 छक्का की मदद से 49, आदित्य कुमार ने 16 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 19,दीपेश गुप्ता ने 8 गेंद में दो चौका की मदद से 10, आकाश राज ने 7,रोहित सिंह ने 3, आशुतोष राज ने 30 गेंद में 3 चौका की मदद से 21, सौरभ सिंह ने 6, राहुल कुमार ने 10 गेंद में 3 चौका की मदद से 16 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 19 रन बने।
सीएपी सुपर जायंटस की ओर से अनुकूल सिंह ने 38 रन देकर 2, शुभम दूबे ने 34 रन देकर 3, अंकेश ने 14 रन देकर 1, मृणाल राज ने 12 रन देकर 1 और मो फिराक खान ने 9 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के आदित्य कुमार प्लेयर ऑफ द मैच,रितिक राजेश बेस्ट बैट्समैन और रोहित सिंह बेस्ट बॉलर बने।






- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: एलायंस सीसी की रोमांचक जीत

- मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में झंझारपुर क्रिकेट क्लब जीता

- टी20 विश्व कप : माक्ररम का शानदार अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका जीता

- टी20 विश्व कप में 15 फरवरी को होगा भारत बनाम पाक मैच

- रणजी ट्रॉफी : केएल राहुल ने जमाया शतक

- जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

- बीसीसीआई केंद्रीय अनुबंध 2025-26: पुरुष और महिला क्रिकेट में बड़े बदलाव

- अमेरिका बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप में फिर आमने-सामने
