पटना। अनंतपुर (आंध्रप्रदेश) में चल रही सीनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में बिहार ने तमिलनाडु को 14-3 से हरा कर अपने विजय अभियान की शुरुआत की। इस बात की जानकारी संयुक्त सचिव रूपक कुमार को मैनेजर राजेश कुमार चिंटू ने दूरभाष पर दी।
सुशांत शेखर, मोनु कुमार ने 3-3 रन तथा नूर मोहमद अंसारी, पृथ्वी राज,मनीष कुमार ने 2 रन बनाए। बिहार टीम के जीत पर संघ के संरक्षक अजय नारायण शर्मा,अध्यक्ष गौतम कनोडिया, सचिव प्राची शर्मा,कोषाध्यक्ष पवन कुमार पप्पू,उपाध्यक्ष प्रणव पांडेय,संजय कुमार एवं पूर्व सचिव मधु शर्मा ने बधाई दी है।



