Sunday, February 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bhojpur District Junior Division Cricket League बिहिया क्रिकेट एकेडमी विजयी

Bhojpur District Junior Division Cricket League बिहिया क्रिकेट एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
Bhojpur District Junior Division Cricket League

आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग बिहिया क्रिकेट एकेडमी ने उमेश क्रिकेट क्लब को 4 रन से हराया।

जैन कॉलेज पर ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। रूपम ने सर्वाधिक 54 रन, अभिषेक ने 21 रन, आदित्य ने 22 रन ,अर्जुन ने 29 रन और राजन ने 23 रनों का योगदान किया। अतिरिक्त रनों की संख्या 36 रही। उमेश क्रिकेट क्लब की तरफ से आदित्य ने दो विकेट, प्रिंस और श्रीधर ने एक-एक विकेट लिये।

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 193 रन ही बना सकी और 4 रनों के मामूली अंतर से अपने मैच को गवा दिया। उमेश क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमन ने सर्वाधिक 46 रन, आशुतोष ने 18 रन, विष्णु ने 19 रन और श्रीधर ने 26 रनों का योगदान किया। बिहिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्जुन ने सर्वाधिक 5 विकेट, सुशील ने 3 विकेट और राज ने 1 विकेट प्राप्त किए।

इस प्रकार बिहिया किकेट एकेडमी ने रोमांचक मैच 4 रनों से जीत लिया। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच अर्जुन रहे। आज के मैच के निर्णायक आदित्य आर्यन और आदित्य थे। स्कोरिंग समीर ने की। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव, स्टार फ्रेंड्स के सचिव, सीनियर खिलाड़ी जितेंद्र कुमार, धीरज कुमार ,अजीत कुमार, शुभम कुमार उपस्थित थे।

कल का मैच सीनियर डिवीजन में स्टूडेंट इलेवन ब्लू बनाम हाईटेक क्रिकेट क्लब के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय ज्ञानू ने दी।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights