Wednesday, February 4, 2026
Home Slider आफरीदी के लिए अपील पर अब खेद जताया भज्जी व युवी ने,कहा-फिर कभी नहीं करेंगे

आफरीदी के लिए अपील पर अब खेद जताया भज्जी व युवी ने,कहा-फिर कभी नहीं करेंगे

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। शाहिद आफरीदी के भारत के खिलाफ दिये गये बयान पर निराशा व्यक्त करते हुए हरभजन सिंह ने रविवार को कहा कि यह पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दोस्ती के लायक नहीं है जबकि युवराज सिंह ने उसकी चैरिटी की मदद के लिये अपील करने पर खेद जताया।
पिछले महीने हरभजन और युवराज ने ‘शाहिद आफरीदी फाउंडेशन’ के सहयोग के लिए वीडियो पोस्ट किया था। यह फाउंडेशेन कोविड-19 महामारी से प्रभावित लोगों के लिये धनराशि जुटा रहा था।

हरभजन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘वह आफरीदी था जिसने मुझसे और युवी से अपने फाउंडेशन के सहयोग के लिये वीडियो पोस्ट करने को कहा था क्योंकि महामारी का प्रकोप धर्म या सीमाएं नहीं देखता। लेकिन उसने फिर से भारत विरोधी टिप्पणियां की हैं। उन्होंने कहा, मुझे बहुत बुरा लगा कि मैंने उसे दोस्त तक कहा था। वह इस तरह का इंसान नहीं है कि जिसे दोस्त कहा जा सकता है। युवराज ने भी ट्वीट करके इसी तरह के विचार व्यक्त किये।

उन्होंने कहा, शाहिद आफरीदी की हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में टिप्पणी से वास्तव में निराशा हुई। एक जिम्मेदार भारतीय के रूप में जो देश की तरफ से खेला है, मैं कभी इस तरह के शब्दों को स्वीकार नहीं करूंगा। मैंने मानवता के लिये आपके कहने पर अपील की लेकिन अब ऐसा कभी नहीं करूंगा।

आफरीदी ने एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर धार्मिक भेदभाव करने के आरोप लगाये थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चलन में आ गया था। हरभजन से पूछा गया कि उन्हें लगता है कि भारत और पाकिस्तान रिश्तों की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए क्या अफरीदी के एनजीओ के लिये अपील करना गलत था, उन्होंने कहा, हमारा इरादा अच्छे कार्य का समर्थन करना था लेकिन इसके बाद मैंने सुना कि उसने मेरे देश के लिये गलत बयानबाजी की है। हम यहां बुरी तरह ट्रोल किये जाने के बावजूद आपके सहयोग की कोशिश करते हैं और फिर आप हमें अपनी औकात दिखा देते हो।

हरभजन से पूछा गया कि क्या ट्रोलिंग से वह प्रभावित हुए, उन्होंने कहा, ‘‘नहीं मैं यह नहीं कहूंगा कि इससे मैं प्रभावित हुआ क्योंकि ये वे लोग जो मेरी जिंदगी में कोई मायने नहीं रखते। मैं जानता हूं कि मैं किस तरह का इंसान हूं। मुझे अपने देश के प्रति अपने प्यार को साबित करने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘हां, एक बार मेरी समझ में आयी है। अगर यह वसीम अकरम की चैरिटी के लिये होता और मैंने उसके समर्थन में वीडियो पोस्ट किया होता तो फिर मेरी आलोचना नहीं होती। मुझे ट्रोल नहीं किया जाता, क्योंकि अकरम ने कभी मेरे देश का अपमान नहीं किया।
हरभजन कहा, इसलिए किसी को परेशानी नहीं होगी लेकिन यहां तो वह इंसान है जो हमसे समर्थन की अपील करने को कहता है और फिर हमारे देश को लेकर हमें ही भाषण भी देता है और उसके बारे में मुझसे अधिक बोलता है।

हरभजन से पूछा गया कि क्या वह चाहते हैं कि आफरीदी हाल की टिप्पणियों पर उनकी राय को जानें, उन्होंने कहा, ‘‘जिस गली जाना नहीं, उसके बारे में सोचना भी क्यों।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights