भागलपुर। भागलपुर क्रिकेट एकेडमी तत्वावधान में बुधवार से शुरू अंडर -16 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में RED इलेवन ने YELLOW इलेवन को छह विकेट से पराजित किया।
Yellow इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में YELLOW इलेवन की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 129 रनों का लक्ष्य रखा। नीरज ने नाबाद 39 रन बनाए। रितेश ने नाबाद 28 रनों की पारी खेली।

RED इलेवन की ओर से विशाल ने 4 ओवर में 10 रन देकर दो विकेट, हर्षित ने 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिये।
129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RED इलेवन की टीम 18 ओवर में 4 विकेट खोकर जरूरी रन जुटा लिये। रेड इलेवन की ओर से विवेक ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। राहुल ने 25 रन बनाए। अनुज ने 17 रनों की उपयोगी पारी खेली।
YEllOW इलेवन की ओर से ऋषि ने 3 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिये। मोहन और तुषार ने क्रमश: एक-एक विकेट लिये।
RED इलेवन छह विकेट से विजई हुआ। RED इलेवन के विवेक कुमार मैन ऑफ द मैच। अंपायर की भूमिका धरमजय और अमन ने निभाई। स्कोरर सौरभ थे। कल दूसरा मैच blue इलेवन बनाम RED इलेवन के बीच सुबह 10:00 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम खेला जाएगा।

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android