बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। बेगूसरा जिला क्रिकेट संघ के नये अध्यक्ष राजन नयन होंगे जबकि पवन उपाध्यक्ष होंगे। कन्हैया सचिव बने, रुपेश संयुक्त सचिव बने जबकि अमित कोषाध्यक्ष होंगे।
बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ की आम सभा की बैठक और चुनाव स्थानीय विष्णुपुर स्थित शिव विलास पैलेस में संपन्न हुआ। इस बैठक में बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ से पंजीकृत सभी क्लबों के अध्यक्ष और सचिव मौजूद थे।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी का चुनाव बिहार क्रिकेट संघ की ओर से पर्यवेक्षक के रुप में सदानंद प्रसाद सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रंजीत कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर राज नयन और इंदु मिश्रा ने नामांकन किया।

Also Read :पटना क्रिकेट : न खेल और न राजनीति, कहीं बस…., देखें VIDEO
इंदु मिश्रा अपना नामांकन वापस लेने के बाद राज नयन सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार सिंह और संतोष कुमार ने नामांकन किया। संतोष कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया जिसके बाद पवन कुमार सिंह सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने गए।
सचिव पद के लिए कन्हैया कुमार और भुवनेश्वर यादव ने नामांकन दाखिल किया। भुनेश्वर यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया और कन्हैया कुमार सचिव पद के लिए चुने गए।
संयुक्त सचिव पद के लिए रूपेश कुमार और ललन राय ने नामांकन लिया ललन राय ने अपना नामांकन वापस लिया जिसके बाद रूपेश कुमार को संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया।

कोषाध्यक्ष के पद पर अमित कुमार निर्विरोध चुने गए।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के क्लब के अध्यक्ष सचिव अशोक कुमार सिंह, विपिन सिंह, संजीव सिंह, मनीष कुमार, सुधांशु कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार, दीपक राय सहित कई लोग मौजूद थे।
Also Read :पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पंचशील के पिंटू का गेंदबाजी में ‘छक्का’
इसके बाद बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के नई कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक हुई जिसमें सुनील सिंह को जिला क्लब प्रतिनिधि बनाया गया और रणवीर कुमार को खिलाड़ी प्रतिनिधि बनाया गया। वहीं मृत्युंजय कुमार वीरेश को टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक बनाया गया।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के निवर्तमान अध्यक्ष राजीव कुमार, निवर्तमान उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, निवर्तमान संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, निवर्तमान कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कक्कू ने नई कमेटी के पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से बिहार क्रिकेट संघ के टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह मौजूद थे। बिहार क्रिकेट संघ की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में सदानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ प्रति आभार प्रकट किया।