Friday, April 18, 2025
Home बिहारक्रिकेट Shyamal Sinha Inter District Under-16 Cricket में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

Shyamal Sinha Inter District Under-16 Cricket में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 10 जून। बीसीए श्यामल सिन्हा अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट Shyamal Sinha Inter District Under-16 Cricket Tournament के सेंट्रल जोन में बेगसूराय को खगड़िया पर मिली 135 रन के भारी अंतर की जीत का फायदा नहीं मिल पाया और वह नेट रन रेट के कारण उसे तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

इस जोन में समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय के 9-9 अंक हैं। बेहतर नेट रन रेट के कारण समस्तीपुर (+1.759) की टीम जोन चैंपियन बनी। मुजफ्फरपुर (+1.262) दूसरे जबकि बेगूसराय (+1.225) की टीम तीसरे स्थान पर रही।

स्थानीय बरौनी फर्टिलाइजर मैदान पर खेले गए मैच में बेगूसराय ने पहले खेलते हुए 40 ओवर में नौ विकेट पर 238 रन बनाये। जवाब में खगड़िया की टीम 29.2 ओवर में 103 रन पर ऑल आउट हो गई।

इसे भी पढ़ें : BCA Girl’s U-15 One Day Trophy में टीम डी ने टीम बी को दी मात

टॉस बेगूसराय ने जीता और निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 238 रन बनाये। लेखा उल्ला ने 10, पुष्पम राज ने 47, अभिनव कुमार ने 25, कृष्ण कुमार ने 27, प्रियांशु राज ने 35, प्रेम ने 18, यतीश झा ने 35 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 26 रन बने।

खगड़िया की ओर से अमन कुमार ने 4, केशव चौधरी ने 2, अबसार आलम, प्रिंस रोहित कुमार और सत्यम यशवंत कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

इसे भी पढ़ें : BCA Girl’s U-15 One Day Trophy में प्रतिभा व अक्षरा का हरफनमौला प्रदर्शन

जवाब में राजमणि और आयुष की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे खगड़िया के बैटर वेबस नजर आये और पूरी टीम 29.2 ओवर में 103 रन पर ऑल आउट हो गई। खगड़िया की ओर से उत्कर्ष आनंद ने 20, अभिषेक राज ने 24, विनायक कुमार ने 10 और यश प्रताप सिंह ने नाबाद 12 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 12 रन बने। आयुष और राज मणि के अलावा बेगूसराय की ओर से हर्ष वर्मा ने 2 और अविनाश कुमार ने 1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
बेगूसराय : 40 ओवर में 9 विकेट पर 238 रन, लेखा उल्ला 10, पुष्पम राज 47, अभिनव कुमार 25, कृष्ण कुमार 27, प्रियांशु राज 35, प्रेम 18, यतीश झा 35, अतिरिक्त 26, अबसार आलम 1/43, प्रिंस रोहित कुमार 1/30, सत्यम यशवंत कुमार 1/48, अमन कुमार 4/47, केशव चौधरी 2/48

खगड़िया : 29.2 ओवर में 103 रन पर ऑल आउट उत्कर्ष आनंद 20, अभिषेक राज 24, विनायक कुमार 10,यश प्रताप सिंह नाबाद 12, अतिरिक्त 12, अविनाश 1/12, आयुष प्रवीण कुमार 3/17, राज मणि 4/24, हर्ष वर्मा 2/33

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights