भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को घोषणा करते हुए बताया कि भारतीय घरेलू क्रिकेट सत्र 2024-25 की शुरुआत पांच सितंबर से दलीप ट्रॉफी के साथ होगी। बीसीसीआई ने 2024-25 के लिए कार्यक्रम की घोषणा की जिसमें खिलाड़ियों की भलाई को प्राथमिकता देते हुए घरेलू क्रिकेट के मूल को मजबूत करने के लिए कई कारकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
सत्र की शुरुआत दलीप ट्रॉफी से होगी। सीनियर पुरुष चयन समिति द्वारा चुनी गई चार टीमें पांच सितंबर से अनंतपुर में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इसके बाद ईरानी कप और रणजी ट्रॉफी के पांच लीग मैच होंगे। इसके बाद सफेद गेंद के टूर्नामेंट होंगे जिनकी शुरुआत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और फिर विजय हजारे ट्रॉफी से होगी। रणजी ट्रॉफी अंतिम दो लीग मैच के साथ फिर से शुरू होगी जिसका समापन नॉकआउट चरण के साथ होगा। खेलढाबा.कॉम को आपको इस आलेख में बता रहा है कि बिहार किस टूर्नामेंट किस ग्रुप में खेलेगा। आगे पढ़ें…
रणजी ट्रॉफी
बिहार रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में खेलेगा। इसे ग्रुप सी में रखा गया है। इस ग्रुप में बिहार के अलावा मध्यप्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, बंगाल,केरल, उत्तरप्रदेश, पंजाब की टीमें हैं।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार ग्रुप ए में है। ग्रुप ए में बिहार के साथ पंजाब, बंगाल, हैदराबाद, राजस्थान, मध्यप्रदेश,मिजोरम और मेघालय की टीमें हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी
विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की टीम ग्रुप ई में है। ग्रुप ई में बिहार के अलावा बंगाल, केरल, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश, दिल्ली, बड़ौदा की टीमें हैं।

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में बिहार ग्रुप डी में अपने मुकाबले खेलेगा। इस ग्रुप में मुंबई, झारखंड, मध्यप्रदेश, हैदराबाद, बड़ौदा, हरियाणा की टीमें हैं।
मेंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी
मेंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी में बिहार को ग्रुप सी में रखा गया है। इस ग्रुप में राजस्थान, तमिलनाडु, चंडीगढ़, असम, छत्तीसगढ़ और सिक्किम की टीम है।
वीनू मांकड़ ट्रॉफी
वीनू मांकड़ ट्रॉफी में बिहार ग्रुप सी में है। इस ग्रुप में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, केरल, उत्तराखंड और सिक्किम की टीमें हैं।
कूच बिहार ट्रॉफी
कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट में बिहार पूल ई में अपना मुकाबला खेलेगा। इस पूल में केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, असम, बिहार और झारखंड है।
विजय मर्चेंट ट्रॉफी
विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार प्लेट ग्रुप में खेलेगा। इस ग्रुप में बिहार के साथ त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम की टीमें हैं। इसके मुकाबले कटक में खेले जायेंगे।
सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी
सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी में बिहार ग्रुप डी में खेलेगा। ग्रुप डी में बिहार के साथ महाराष्ट्र, विदर्भ, हरियाणा, पंजाब, सौराष्ट्र, उत्तरप्रदेश की टीमें हैं।

सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी
बिहार की टीम सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी में ग्रुप ई में खेलेगी। ग्रुप ई में बिहार के साथ पंजाब, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, असम और मेघालय की टीम है।
वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी
वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में बिहार की टीम ग्रुप ई में खेलेगी। ग्रुप ई में बिहार के अलावा सिक्किम, चंडीगढ़, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश और राजस्थान की टीम है।
वीमेंस अंडर-23टी20 ट्रॉफी
वीमेंस अंडर-23 टी20 ट्रॉफी में बिहार की टीम पूल ई में है। पूल ई में बिहार के साथ मुंबई, हैदराबाद, राजस्थान, ओड़िशा, सौराष्ट्र की टीम है।

वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी
वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में बिहार ग्रुप में है। इस ग्रुप में मुंबई, उत्तराखंड, बंगाल, ओड़िशा और मेघालय की टीम है।
वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी
बिहार वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी में ग्रुप में खेलेगा। इस ग्रुप में कर्नाटक, गुजरात, बड़ौदा, छत्तीसगढ़ और मिजोरम की टीम है।
वीमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी
वीमेंस अंडर-15 ट्रॉफी में बिहार की टीम ग्रुप ए में है। इस ग्रुप में हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, हैदराबाद और नागालैंड की टीमें हैं।