Tuesday, February 3, 2026
Home Slider unconditional ground पर बीसीए का कंडीशनिंग कैंप

unconditional ground पर बीसीए का कंडीशनिंग कैंप

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अपने खिलाड़ियों को क्या सुविधा देता है इसकी वानगी इस खबर के अंदर चल रहा यह वीडियो आपको दिखा देगा। यह सारण जिला के जिला मुख्यालय छपरा के राजेंद्र स्टेडियम का वीडियो है।

इस स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-19 बालक वर्ग का कंडीशनिंग कैंप आयोजित किया जाना है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार बालक अंडर-19 का कंडीशनिंग कैंप 25 अगस्त से 14 सितंबर तक होना है। सूत्रों के अनुसार कंडीशनिंग कैंप इस स्टेडियम में आयोजित किया जाना है। इस स्टेडियम में मात्र एक सीमेंटेड विकेट है।

इस बात को टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने भी स्वीकार किया है कि यह कैंप इसी स्टेडियम में होगा। संजय सिंह का कहना है कि यहां खिलाड़ी फिजिकल फिटनेस करेंगे। उनके अनुसार इस स्टेडियम में एक टर्फ और एक सीमेंटेड विकेट है।

दोस्तों आप ग्राउंड की स्थिति देखिए और आप खुद ही फैसला कीजिए कि क्या स्टेडियम के वर्तमान हालात में खिलाड़ी किस रूप से अपने आपको बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार कर पायेंगे। यहां वे अपना अपना फिजिकल फिटनेस क्या सुधारेंगे बल्कि अनफिट होकर लौटेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights