Home बिहारक्रिकेट सीनियर पुरुष टीम कंडीशनिंग कैंप के लिए बीसीए सचिव ने जारी की प्लेयरों की लिस्ट

सीनियर पुरुष टीम कंडीशनिंग कैंप के लिए बीसीए सचिव ने जारी की प्लेयरों की लिस्ट

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव अमित कुमार ने बीसीसीआई के आगामी सत्र 2023 -24 के मद्देनजर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी व विजय हजारे ट्रॉफी सहित अन्य सीनियर मेंस टूर्नामेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले संभावित खिलाड़ियों के शॉर्टलिस्टेड सूची स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कैंप के लिए शनिवार को जारी कर दिया है।

सचिव अमित कुमार द्वारा जारी सीनियर मेंस खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्टेड सूची की घोषणा करते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने बताया कि बीसीए द्वारा कराए गए घरेलू सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ- साथ राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके कुछ सीनियर क्रिकेटर्स जो शारीरिक रूप से अनफिट होने अथवा व्यक्तिगत कारणों से घरेलू मैच खेलने में सक्षम नहीं थें वैसे खिलाड़ी द्वारा प्राप्त प्रमाण पत्र पर विचार करने के पश्चात वरीयता के आधार पर स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कैंप की सूची में शामिल किया गया है।

जैसा कि बीसीए द्वारा कराए गए घरेलू सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट सत्र -2022 -23 का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्कोरिंग प्रणाली अपनाई गई थी। जिसका लेखा-जोखा बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक व वरीय पुर्व क्रिकेटर सौरव चक्रवर्ती ने संग्रह कर रखा है और उसी के आधार पर चयन समिति से जुड़े सभी चयनकर्ताओं व टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक सौरव चक्रवर्ती ने शॉर्टलिस्टेड सूची तैयार कर सचिव अमित कुमार को सौंपा है।

जो निम्न इस प्रकार है :-

  1. कुमार रजनीश (पटना), 2. हिमांशु हरी (पटना), 3. समर कादरी (पटना), 4. निखिल आनंद (नालंदा) 5. प्रतीक कुमार (पटना), 6. कमलेश सिंह (पटना), 7. यशस्वी ऋषभ ( पटना) 8. शशि शेखर (जहानाबाद), 9. हर्ष राज (पटना) 10. अपूर्वा आनंद (पटना) 11. आशुतोष कुमार (पटना) , 12. अर्णव किशोर (नालंदा), 13. अभिनव कुमार (बेगूसराय), 14. अर्णव (नालंदा), 15. नटवर भूमि (वैशाली), 16. गौतम कुमार (गया), 17. यशराज सिंह (गया), 18. मनीष कुमार (रोहतास), 19. शशि आनंद (पटना), 20. वेदांत यादव (अरवल) 21. आयुष राज (अरवल) 22. विकास यादव (सारण), 23. रोहित कुमार (सिवान), 24. सौरभ श्रीवास्तव (सीतामढ़ी), 25. ऋषि पराशर (ईस्ट चंपारण), 26. गुलशन कुमार (बेगूसराय), 27. अमित निक्की (पटना), 28. ज्ञानेश मिश्रा (मधुबनी), 29. अविनाश (समस्तीपुर), 30. शुभेंदु सुधाकर (मधुबनी), 31. सिद्धार्थ चौधरी (भोजपुर) 32. शाह फहद (लखीसराय), 33. आशीष कृष्णा (लखीसराय), 34. राजीव कुमार (पटना), 35. जितेंद्र कुमार (अरवल), 36. रेहान दासगुप्ता (पटना), 37. फरहान अख्तर (बांका), 38. गोलू कुमार (खगड़िया), 39. अमित कुमार सिंह (बक्सर), 40. पंकज कुमार (भोजपुर), 41. अंकुश राज (मधुबनी), 42. प्रिंस कुमार सिंह (कैमूर), 43. उज्जवल पांडे (लखीसराय), 44. विकास कुमार (अरवल), 45. मयंक प्रताप सिंह (नालंदा), 46. अभिषेक झा (बेगूसराय), 47. अजय सिंह (सीतामढ़ी), 48. कुंदन कुमार (सुपौल), 49. नवीन कुमार मिश्रा (गोपालगंज), 50. सत्येंद्र सिंह (बेगूसराय), 51. जितिन कुमार (जहानाबाद) 52. पंकज कुमार (पटना), 53. सरताज अली (पटना), 54. धीरज पांडे (समस्तीपुर), 55. सूरज (वैशाली)। शॉर्ट लिस्ट सूची में शामिल उपरोक्त सभी सीनियर खिलाड़ियों को स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कैंप के लिए निर्धारित स्थान और तिथि की घोषणा अभिलंब की जाएगी इससे संबंधित विषय की विशेष जानकारी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट www.biharcricketassociations.com पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights