भागलपुर, 19 मार्च। बांका ने बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के अंगिका जोन के मुकाबले में भागलपुर को तीन विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के आदित्य कुमार (11 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैच का सार
स्थानीय सैंडिस कंपाउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए भागलपुर ने 42.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 195 रन बनाये। जवाब में बांका की टीम ने 46.1 ओवर में सात विकेट पर 196 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
भागलपुर की पारी 195 पर सिमटी
पहले बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर की टीम 42.1 ओवर में 195 रन पर ऑल आउट हो गई। भागलपुर की ओर से शुभम कुमार ने 48 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि रिजवान शौकत रायन ने 37 रन और विशाल कुमार ने 27 रन का योगदान दिया। इसके अलावा राकेश गुप्ता ने 15 रन का योगदान किया।
बांका के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
बांका की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद इरफान बलाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 रन देकर 4 विकेट चटकाये। आदित्य कुमार ने 35 रन देकर 3 और राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 52 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
बांका ने संभलकर हासिल किया लक्ष्य
196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन बीच में विकेट गिरने से मैच रोमांचक हो गया। रितेश कुमार रॉय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 51 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। कप्तान विनीत चौधरी ने 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली जबकि आलेख राज ने 28 और राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 16 रन का योगदान दिया।
बांका की टीम ने 46.1 ओवर में सात विकेट पर 196 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भागलपुर के गेंदबाजों ने भी किया संघर्ष
भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में सचिन रॉय ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं वीरू सिंह ने 33 रन देकर 2 और रिजवान शौकत रायन तथा राकेश गुप्ता ने 1-1 विकेट लेकर मैच को अंत तक रोमांचक बनाए रखा।
संक्षिप्त स्कोर
भागलपुर : 42.1 ओवर में 195 ऑल आउट, शुभम कुमार 48, रिजवान शौकत रायन 37, विशाल कुमार 27, राकेश गुप्ता 15, राघवेंद्र प्रताप सिंह 1/52, मोहम्मद इरफान बलाल 4/43, आदित्य कुमार 3/35, रितेश राय 1/6
बांका : 196/7 (46.1 ओवर), रितेश कुमार रॉय नाबाद 51, विनीत चौधरी 41, आलेख राज 28, राघवेंद्र प्रताप सिंह 16, अनिकेत 10, आदित्य नाबाद 11, सचिन राय 3/20, राकेश गुप्ता 1/39, रिजवान रयान 1/38, वीरू सिंह 2/33