Monday, November 17, 2025
Home बिहारक्रिकेट BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन ई : मधुबनी की जीत में चमके आदित्य व विकास

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन ई : मधुबनी की जीत में चमके आदित्य व विकास

by Khel Dhaba
0 comment

सोनपुर, 25 अप्रैल। आदित्य राज (नाबाद 83) की अंगदी और विकास कुमार झा (नाबाद 70 रन) की तेज पारी की बदौलत मधुबनी ने बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के जोन ई के मुकाबले में सहरसा को 39 रन से हरा कर वापसी की। मधुबनी की दो मैचों में 1 में जीत और 1 में हार मिली है। सहरसा को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा।

स्थानीय रेलवे स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस मधुबनी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया पर उसका फैसला गलत साबित हुआ। 10 रन पर तीन विकेट गिर गए। उसके बाद कप्तान उत्कर्ष भास्कर थोड़ा देर विकेट पर टिके पर तो लगा कि विकेटों का पतझड़ रुकेगा पर उनका साथ आयुष आनंद नहीं दे पाये। इसके बाद उत्कर्ष भास्कर 26 रन के योग पर पवेलियन लौट गए।

आदित्य राज को भी अविनाश आर्यन, शिवम गुप्ता और अतुल प्रकाश मंडल का साथ नहीं मिला। 86 रन पर 8 विकेट गिर चुके थे मधुबनी। ऐसे में आदित्य राज को विकास कुमार झा का साथ मिला और दोनों ने नाबाद पारी खेल कर मधुबनी का स्कोर निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 235 रन तक पहुंचाया। आदित्य राज ने 132 गेंद में 10 चौके की मदद से 83 जबकि विकास कुमार झा ने 76 गेंद में 7 चौका व 2 छक्का की मदद से नाबाद 70 रन बनाये।

सहरसा की ओर से मोहम्मद जफर इमाम और सचिन कुमार ने दो-दो विकेट चटकाये।

जवाब में मधुबनी के गेंदबाज अरुण कुमार की शानदार गेंदबाजी के आगे सहरसा के बल्लेबाज खुल कर नहीं खेल पाये। अरुण का साथ अरविंद कुमार समेत अन्य भी दिया और इस तरह सहरसा की टीम 47.1 ओवर में 196 रन पर ऑल आउट हो गई। सहरसा की ओर से सूरज यादव ने 51 रन की पारी खेली।

मधुबनी की ओर से अरुण कुमार ने 35 रन देकर 4, अरविंद कुमार ने 28 रन देकर 2 विकेट चटकाये। विजेता टीम के आदित्य राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मौके पर समाजसेवी अरुण कुमार, टीम मैनेजर व कोच जितेन्द्र किशोर, अनिल कुमार सोनू, राहुल मेहता, अम्पायर तैयब हुसैन, अभिमन्यु कुमार, स्कोरर रत्नेश नन्दन सहित अन्य उपस्थित थे।

संक्षिप्त स्कोर
मधुबनी : 50 ओवर में 8 विकेट पर 235 रन, उत्कर्ष भास्कर 26, आदित्य राज नाबाद 83, विकास कुमार झा नाबाद 70, अतिरिक्त 31, अनंत मिश्रा 1/46, मोहम्मद जफर इमाम 2/47, सचिन कुमार 2/28, साहिल राज 1/26, पुष्कर कुमार झा 1/27

सहरसा : 47.1 ओवर में 196 रन पर ऑल आउट मो अफताब 28, सूरज यादव 51, अनिकेत कुमार 12, प्रिंस कुमार 24, सागर कुमार 11, मोहम्मद जफर इमाम नाबाद 24, पुष्कर कुमार झा 15, अतिरिक्त 14, अरविंद कुमार 2/28, आदित्य राज 1/39, आयुष आनंद 1/17, अरुण कुमार 4/35, सरोज कुमार यादव 1/22, अमन कुमार झा 1/30

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights