Wednesday, February 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट Basavan Park CC ने जीता अगस्तया कप

Basavan Park CC ने जीता अगस्तया कप

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने अगस्तया कप अंडर-14 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने आइसेड सीसी को 66 रन से पराजित किया।


विजेता उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पूर्व विजी ट्रॉफी सौरभ चक्रवर्ती, अगस्तया क्लासेस के एआर चौहान, मनीष कुमार तथा भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ पटना महानगर के सुमित शर्मा ने पुरस्कृत किया।


टॉस जीत कर पहले खेलते हुए बसावन पार्क की टीम 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी आइसेड की टीम मात्र 17.2 ओवर में 85 रन बना कर आउट हो गई।

बसावन पार्क की ओर से रंजन (33 रन देकर 3 विकेट) को उनके शानदार गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के लिए अंपायर आशुतोष सिन्हा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार तथा प्रियांशु कुमार ने अंपायर और राजा कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर संतोष तिवारी ने स्वागत तथा धन्यवाद व्यक्त किया।


संक्षिप्त स्कोर


बसावन पार्क सीसी : 25 ओवर में 7 विकेट 151 रन, यश प्रताप 56 रन, हिमांशु 20 रन, आयुष सिंह 19 रन, ईशांत 15 रन, अतिरिक्त 21 रन, कार्तिक 3/22, मो जिशान 2/31
आईसेड : 17.2 ओवर में 85 रन पर ऑल आउट रिषभ 17 रन, प्रियांशु 16 रन, कार्तिक 11 रन, अतिरिक्त 25 रन, रंजन 3/33, राजकिशोर 2/16, रन आउट-4


टूर्नामेंट के हीरो
मैन ऑफ द टूर्नामेंट : यश प्रताप (बसावन पार्क सीसी)
बेस्ट बैट्समैन : रिषभ (आईसेड सीसी)
बेस्ट बॉलर : कार्तिक (आइसेड सीसी)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights