नालंदा जिला के कल्याण बिगहा स्थित नालंदा शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण ले रहे निशानेबाज अभिषेक कुमार ब्राजील में एक से 15 मई तक होने वाले डेफ ओलंपिक में निशाना साधेंगे। अभिषेक 50 मीटर एयर राइफल थ्री पोजीशन और प्रोन स्पर्धा में भाग लेंगे। अभिषेक को कान से सुनाई नहीं देता है।
अभिषेक वर्तमान समय में दिल्ली के कर्णी सिंह रेज में सरकारी खर्चे पर अभ्यास कर रहे हैं। पटना जिला के बाढ़ प्रखंड स्थित गोसाईं मठ गांव निवासी गजेन्द्र गिरी व ममता देवी के पुत्र अभिषेक वर्ष 2013 से बिहार सरकार की ओर से कल्याण बिगहा में चलने वाले ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
अभिषेक कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अपने नाम किया है।
शुरुआती दिनों में अभिषेक 10 मीटर एयर राइफल की ट्रेनिंग ले रहे थे। बाद में उन्होंने 50 मीटर स्पर्धा का अभ्यास शुरू किया। पिछले 24 से 26 फरवरी तक नईदिल्ली में आयोजित ट्रायल में अभिषेक ने हिस्सा लिया था और उन्होंने यह सफलता हासिल की। वे 26 अप्रैल को ब्राजील के लिए रवाना होंगे।






- अररिया जिला क्रिकेट लीग में फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी चैंपियन

- बिहार कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के फाइनल में

- भारत-पाक मैच बहिष्कार पर ICC के खेल भावना वाले रुख के साथ BCCI

- स्टार क्रिकेट क्लब ने जीता शिवहर जिला सीनियर क्रिकेट लीग का खिताब

- झारखंड और कर्नाटक समेत इन टीमों ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में जगह

- लक्ष्मण सिंह मेमोरियल क्रिकेट में लायंस व चैंपियंस जीते

- राष्ट्रीय एसजीएफआई रग्बी अंडर-19 में बिहार बालिका टीम को रजत

- अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी में बिहार दो वर्गों में उपविजेता
