Wednesday, February 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट Begusarai Under-19 Cricket League में बरौनी ने मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब को 99 रनों से हराया

Begusarai Under-19 Cricket League में बरौनी ने मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब को 99 रनों से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आरकेसी उच्च विद्यालय में आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में आज का मुकाबला बरौनी क्रिकेट क्लब और मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें बरौनी ने मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब को 99 रनों से पराजित किया।

टॉस बरौनी क्रिकेट क्लब के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 238 रन बनाए।

बरौनी की ओर से सरवन ने 69 रन, सनी ने 39 रन और सौरभ ने 44 रनों का योगदान किया और वहीं मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से क्षितिज में 3 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की टीम 27वें ओवर में 139 पूरी टीम सिमट गई। मटिहानी नगर क्लब की ओर से शशिकांत ने 19 रन बनाए।

विवेकानंद ने 14 रनों का योगदान किया। बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से अनवारूल ने 3 विकेट, सनी ने 2 विकेट, सौरभ ने 2 विकेट और आलोक राज ने 3 विकेट प्राप्त किया।

मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि जिला 19 क्रिकेट लीग का कल का जो मुकाबला होगा वह तेघड़ा और बछवारा के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights