Tuesday, February 3, 2026
Home Slider अन्नापूर्णा ब्रदर्स स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट टूर्नामेंट का खिताब बलिया ने जीता

अन्नापूर्णा ब्रदर्स स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट टूर्नामेंट का खिताब बलिया ने जीता

by Khel Dhaba
0 comment

ढाका। बेतिया को 52 रनों से पराजित कर बलिया  ने अन्नापूर्णा ब्रदर्स स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट टूर्नामेंट ढाका 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया।

विजेता टीम के कप्तान रोहित रंजन को अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना श्री ज्ञान प्रकाश के द्वारा विजेता कप दिया गया एवं उप विजेता कप बेतिया के कप्तान जितेंद्र को हारून खान,भोला खान,एवं पप्पू चौधरी के द्वारा प्रदान किया गया।

बलिया के कप्तान रोहित रंजन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाई जिसमें रॉकी पांडेय ने सर्वाधिक 41 मुरारी ने 38 और आरज़ू ने 28 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बेतिया के तरफ से दिलीप और तारिक ने 2-2 विकेट हासिल किये। लक्ष्य का पीछा करते हुए बेतिया की टीम 16.5 ओवर में 112 रन पर ही सिमट गयी जिसमें आदर्श ने 28 कप्तान जितेंद्र ने 22 और अखलाक ने 19 रनों के योगदान दिया।

बलिया के तरफ से जगमोहन ने सर्वाधिक 6 एवं मयंक ने 2 विकेट प्राप्त किये।

मैन ऑफ द मैच बलिया टीम के जगमोहन को दिया गया।

मैन ऑफ द सीरीज -जगमोहन (बलिया)
बेस्ट बैट्समैन- दीपक पांडेय(बलिया)
बेस्ट बॉलर- जगमोहन(बलिया)
बेस्ट फील्डर-आरजू(बलिया)
बेस्ट विकेटकीपर-आदर्श (बेतिया)
अम्पायर-अशरफ खान और प्रदीप कुमार मुन्ना
स्कोरर-सेराज अनवर और आजम खान
कमेंटेटर-अब्दुल रहमान,असलम और आकाश

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना  ज्ञान प्रकाश ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिरेन्द्र कुमार अनुभवी,सब इंस्पेक्टर  जनाब शोएब अहमद,अध्यक्ष हारून खान,भोला खान,पप्पू चौधरी,समीम खान,टीपू सिंह,अकबर खान,संजय सिंह,इम्तेयाजुल हक,एजाज आलम,हिफजुर्रह्मान, शाहिद खान,जावेद खान,शमशाद,निखिल,साहिल,अयाज इश्तेयाक अंसारी सहित हजारों खेल प्रेमी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights