भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के बैनर तले ओडिशा एथलेटिक्स संघ की मेजबानी में ओडिशा सरकार के सहयोग से आगामी 21 मई 2022 और 24 मई 2022 को भुवनेश्वर में इंडियन ग्रां प्री 3 और इंडियन ग्रां प्री 4 का आयोजन किया जायेगा। पहले यह प्रतियोगिता मदुरै में होनी थी। एथलीटों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए ग्रांड प्रिक्स मीट्स को स्थानांतरित कर दिया गया है। इन एथलेटिक्स मीट का विशेष महत्व है क्योंकि एथलीट विश्व एथलेटिक्स, राष्ट्रमंडल खेलों और स्थगित एशियाई खेलों के लिए योग्यता मानक प्राप्त कर सकते हैं। दोनों मीट में कुल 17 इवेंट होंगे जिसमें महिलाओं के लिए 9 इवेंट और पुरुषों के लिए 8 इवेंट शामिल हैं। दोनों दिन शाम को इवेंट आयोजित किये जायेंगे।
1