Monday, October 20, 2025
Home Slider एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप 2025 : भारत के रमेश बुधियाल ने रचा इतिहास

एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप 2025 : भारत के रमेश बुधियाल ने रचा इतिहास

ओपन वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई, 10 अगस्त। भारत के सर्फर रमेश बुधियाल ने एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के ओपन वर्ग में कांस्य पदक जीता। वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिससे भारतीय सर्फिंग के इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया है।

शुक्रवार को पदक दौर में पहुंचकर उन्होंने पहले ही इतिहास रच दिया था, और शनिवार को हुए फाइनल में 12.60 अंकों के साथ कांस्य अपने नाम किया। इस वर्ग में कोरिया के कनोआ हीजे ने 15.17 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि इंडोनेशिया के पजार एरियाना ने 14.57 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया।

महिला ओपन वर्ग में जापान की अनरी मात्सुनो ने 14.90 अंकों के साथ स्वर्ण जीता। उनकी हमवतन सुमोमो सातो (13.70 अंक) को रजत और थाईलैंड की इसाबेल हिग्स (11.76 अंक) को कांस्य पदक मिला।

कनोआ हीजे ने अंडर-18 बालक वर्ग में भी दबदबा बनाए रखा और 14.33 अंकों के साथ दूसरा स्वर्ण पदक जीता। इस वर्ग में चीन के शिदोंग वू (13.10 अंक) को रजत और शुलोउ जियांग (8 अंक) को कांस्य पदक मिला।

अंडर-18 बालिका वर्ग में चीन की सिकी यांग ने 14.50 अंकों के साथ स्वर्ण जीता, जबकि शुहान जिन (10.33 अंक) को रजत और थाईलैंड की इसाबेल (8.10 अंक) को कांस्य पदक हासिल हुआ।

रमेश बुधियाल की यह ऐतिहासिक जीत भारतीय सर्फिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights