दुबई। श्रीलंका ने पथुम निसंका (52) और कुसल मेंडिस (57) के अर्द्धशतकों के बाद दसुन शनाका (33 नाबाद) भनुका राजपक्षे (25 नाबाद) की बहुमूल्य पारियों की बदौलत भारत को एशिया कप 2022 के सुपर-4 मैच में मंगलवार को छह विकेट से मात दी। भारत ने श्रीलंका को 20 ओवर में 174 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उन्होंने 19.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।
श्रीलंका को आखिरी ओवर में सात रनों की दरकार थी। अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन प्रयास करते हुए पहली चार गेंदों पर सिर्फ पांच रन दिये, लेकिन पांचवीं गेंद पर ओवरथ्रो के कारण श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दो रन भागकर जीत हासिल की।
सुपर-4 के अपने पहले दोनों मुकाबले हारने के बाद भारत अब एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के लिये दूसरी टीमों पर निर्भर है।