टोक्यो। टोक्यो 2020 की महिला हॉकी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने भारतीय टीम को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब भारतीय टीम को कांस्य पदक के लिए रियो ओलंपिक खेल-2016 की स्वर्ण पदक विजेता ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ मैच खेलना पड़ेगा, जिसे नीदरलैंड्स ने पहले सेमीफाइनल में 5-1 से हराया था।
मैच के दूसरे ही मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गुरजीत कौर (Gurjit Kaur) के गोल से बढ़त बनाने के बावजूद भारतीय हॉकी टीम इसका लाभ नहीं उठा सकी। अर्जेंटीना की कप्तान मारिया नोउल बैरियोन्यूवो (Maria Noel BARRIONUEVO) ने पहले दूसरे क्वार्टर में मैच के 18वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर बराबरी दिलाई। फिर तीसरे क्वार्टर में मैच के 36वें मिनट में उन्होंने स्कोर को 2-1 कर दिया। जिसे फिर भारतीय टीम बराबर नहीं कर सकी।

- बिहार क्रिकेट अकादमी वैशाली जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में
- ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल का शानदार आगाज
- लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट में चैंपियंस और लायंस जीते
- बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में दिनकर, बलिया और बेगूसराय क्रिकेट क्लब विजयी
- भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में बाराहपुर क्लब जीता