रांची। रांची में चल रहे युवा कबड्डी सीरीज मानसून एडिशन के 32वें दिन खेले गए मैच में अरावली ऐरोज ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजयनगर वीर्स का इस सीजन का सफर खत्म हो गया है।
बत्तीसवां दिन
17 /10/2022
मैच नंबर – 119
अरावल्ली एरोज बनाम मुरथल मैगनेट्स
सम्मिट राउंड के दूसरे दिन हुआ तीसरे क्वालीफ़ायर मुक़ाबले का आगाज़| राजस्थान के अरावल्ली एरोज ने हरियाणा के मुरथल मैगनेट्स को हराकर सेमि फाइनल्स में किया प्रवेश |
फाइनल स्कोर: अरावल्ली एरोज – 32 मुरथल मैगनेट्स – 30
बेस्ट रेडर – अनुज यादव (अरावल्ली एरोज) 08 अंको के साथ
बेस्ट डिफेंडर – संजय ऐनानिआ (मुरथल मैग्नेट्स) 07 अंको के साथ
कबड्डी का कमाल – लोकेश घोसल्या (अरावल्ली एरोज)
तीनों खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया
बेस्ट रेडर, बेस्ट डिफेंडर एवं कबड्डी का कमाल अवार्ड श्री आदिल हुसैन, स्पोर्ट्स मैनेजर, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के द्वारा वितरित किया गया
मैच नंबर – 120
काज़ीरंगा रहिनोस बनाम विजयनगर वीर्स
सम्मिट राउंड के दूसरे दिन के एलिमिनेटर मुक़ाबले में हरियाणा के काज़ीरंगा रहिनोस ने उत्तर प्रदेश के विजयनगर वीर्स को किया चारो खाने चित। विजयनगर वीर्स की इस सीजन का सफर होता है यही खत्म|
फाइनल स्कोर: काज़ीरंगा रहिनोस – 58 अरावल्ली एरोज – 27
बेस्ट रेडर – सागर मलिक (काज़ीरंगा रहिनोस) 14 अंको के साथ
बेस्ट डिफेंडर – राहुल कलिरावना (काज़ीरंगा रहिनोस) 06 अंको के साथ
कबड्डी का कमाल – योगेश दहिया (काज़ीरंगा रहिनोस)
तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया
बेस्ट रेडर, बेस्ट डिफेंडर एवं कबड्डी का कमाल अवार्ड श्री मदन मोहन पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कबड्डी एसोसिएशन ऑफ़ झारखण्ड के द्वारा वितरित किया गया