पटना। अपूर्वा (नाबाद 40 रन) और याशिता सिंह (21 रन) के बीच हुई धैयपूर्ण साझेदारी की बदौलत बिहार ने सीनियर वीमेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बिहार ने मणिपुर को 7 विकेट से हरा कर पूरे अंक हासिल किये। अपूर्वा ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया और दो विकेट चटकाये।
कोलकाता के जाधवपुर विश्वविद्यालय के सेकेंड कैंपस ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में टॉस मणिपुर ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। मणिपुर की शुरुआत खराब रही। अपूर्वा ने पहले सलामी बैटर चिंखई एम और फिर कप्तान गंगा डब्ल्यू को 0 रन पर पवेलियन भेजा। इसके बाद मध्यक्रम और पूछल्ले बैटरों की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत मणिपुर ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाये।
मणिपुर की ओर से कल्पना ने 49 गेंद में दो चौकों की मदद से 14,सेतेरनी ने 28 गेंद में चार चौकों की मदद से 28,रेविका एस ने 49 गेंद में 2 चौकों की मदद से 15,मोनिका ने 21 गेंद में एक चौका की मदद से 13, एल राजकुमारी ने 25 गेंद में 3 चौका की मदद से 23, मिलान वाई ने 54 गेंदों में 3 चौकों की मदद से नाबाद 32 और के हारुंगबम ने 44 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाये। अतिरिक्त से 19 रन बने।

बिहार की ओर से अपूर्वा ने 25 रन देकर 2,प्रीति प्रिया ने 29 रन देकर 2,वैदही यादव ने 11 रन देकर 1, अनू कुमारी ने 29 रन देकर 1, अपूर्वा कुमारी ने 23 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में बिहार की शुरुआत खराब रही। सलामी वैटर विशालक्षी मात्र 6 रन बना कर पवेलियन लौट गई। इसके बाद वैदही यादव और कप्तान अपूर्वा कुमारी ने मिल कर और पारी को आगे बढ़ाय। इन दोनों के बीच 40 रनों की शानदार हुई। वैदही यादव के रूप में बिहार का दूसरा विकेट गिरा। इसी स्कोर पर पहले अपूर्वा कुमारी और फिर पहले मैच में अर्धशतक बनाने वाली कोमल पी कुमारी आउट होकर पवेलियन लौट गईं। अपूर्वा कुमारी ने 35 गेंदों में 19 रन बनाये। कोमल कुमारी बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। वैदही यादव ने 29 गेंदों में चार चौकों की मदद से से 24 रन बनाये।

इसके बाद आकांक्षा और प्रगति सिंह ने पारी को आगे बढ़ाया पर प्रगति सिंह ज्यादा देर तक विकेट नहीं टिक पाईं। आकांक्षा का साथ अपूर्वा ने दिया और दोनों के बीच 21 रनों की साझेदारी हुई। प्रगति सिंह 7 और आकांक्षा 18 रन बना कर आउट हुईं। अब जिम्मेवारी अपूर्वा और याशिता सिंह पर आ गई थी जिसका दोनों ने पूरा निर्वहन किया। दोनों के बीच 39 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई और अंतत बिहार ने 41.3 ओवर में सात विकेट पर 160 रन बना कर मैच को तीन विकेट से जीत लिया।
अपूर्वा ने 74 गेंद में सात चौकों की मदद से नाबाद 40 रनों की पारी खेली। अनू कुमारी 19 गेंद में 1 रन बना कर नाबाद रहीं।
मणिपुर की ओर से गंगा डब्ल्यू ने 33 रन देकर 3,किरणवाला ने 32 रन देकर 1, मिलान वाई ने 33 रन देकर 1,चिंखेय एम ने 16 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
बिहार का अगला मुकाबला 31 अक्टूबर को मेघालय से होगा।