Thursday, May 1, 2025
Home बिहारफुटबॉल अनुआनंद पटना फुटबॉल लीग : इंपीरियल की पहली जीत, सिविल ने मोकामा को हराया

अनुआनंद पटना फुटबॉल लीग : इंपीरियल की पहली जीत, सिविल ने मोकामा को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। गांधी मैदान के पूर्वी छोर पर आयोजित अनुआनंद पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में गुरुवार इंपीरियल सॉकर क्लब ने पटना एकेडमी को 2-1 से पराजित कर पहली जीत का स्वाद चखा। गुरुवार को ही खेले गये दूसरे मैच में सिविल ऑडिट ने इलेवन स्टार मोकामा को 2-0 से हराया।

पटना फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित इस लीग का पहला मैच इंपीरियल और पटना एकेडमी के बीच हुआ। लगातार हार के सदमे से उबरते हुए इंपीरियल के खिलाड़ी बुलंद हौसले के साथ उतरे। इसके पूर्व सभी चार मैचों मेंअच्छा खेलने के बावजूद इंपीरियल को हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन आज किस्मत ने इंपीरियल का साथ दिया।

काले-सफेद रंग की जर्सी में खेलने उतरी इंपीरियल की ओर से पहला गोल 11वें मिनट में पाने-पोड पाओह ने दागा। इसके बाद सभी खिलाड़ी क बाइंड खेलने लगे। छोटे-छोटे पास के सहारे खेलते हुए मध्यांतर तक इ पीरियल 1-0 से आगे रही।

दूसरे हाफ में पटना एकेडमी के स्ट्राइकरों उपेन्द्र, विक्की ने मूव बनाना शुरू किया। नतीजा हुआ कि 48वें मिनट में मो. अमन ने गोल दाग कर पटना एकेडमी को मैच में बराबरी पर ला दिया। यह बराबरी ज्यादा देर नहीं रहा और 56वें मिनट में इंपीरियल के लिए दूसरा गोल विमलेश कुमार सिंह ने गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद दोनों टीम से गोल के लिए जद्दोजहद होती रही। लेकिन अंतिम क्षण तक गोल नहीं हो सका। रेफरी शुभम शर्मा ने पटना एकेडमी के एन कुमार को 54वें मिनट में पीला कार्ड दिखाया।

दूसरा मुकाबला सिविल ऑडिट और इलेवन स्टार मोकामा के बीच हुआ। लीग की सबसे पुरानी टीमों से एक इलेवन स्टार व सिविल आडिट के खिलाड़ी तेज व लयबद्ध खेले। सिविल आडिट से अनुभवी खिलाड़ी मैदान पर थे तो इलेवन स्टार में युवा फौज टक्कर दे रही थी। मध्यांतर तक संघर्षपूर्ण मुकाबले में गोल नहीं हो सका।

दूसरे हाफ में सिविल के अनुभवी स्ट्राइकर सत्येन्द्र कुमार मूव बनाना शुरू कर दिया। मगर मैच का पहला गोल 57वें मिनट में श्याम दास ने गोल कर सिविल को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद 68वें मिनट में सत्येन्द्र ने दूसरा व निर्णायक गोल किया। रेफरी अरविन्द कुमार विजेता टीम के सौरभ कुमार को पीला कार्ड दिखाया। दिवाकर कुमार और गौरव राज सहायक रेफरी थे।
Tomorrow मैच
दो बजे से-बीआरसी बनाम दानापुर यूनाइटेड एफसी।
3.30 बजे से-राज मिल्क व इलेवन स्टार मोकामा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights