पटना, 18 अक्टूबर। बिहार के अर्व दीप ने बिहार लॉन टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में नसीब स्पोट्र्स एकेडमी की मेजबानी में चल रही ऑल इंडिया रैंकिंग अंडर-12 बालक/बालिका टेनिस चैंपियनशिप में दोहरा खिताब जीता है। अर्व दीप ने बालक एकल और युगल में बाजी मारी। बालिका एकल में बिहार की प्रण्या कश्यप ने खिताब अपने नाम किया।
बिहार के अर्व दीप ने एकल के फाइनल में असम के अयान रहमान को 6-2, 6-2 से हराया। युगल में छत्तीसगढ़ के कुमार कौटिल्य के साथ जोड़ी बना कर अर्व दीप ने यूपी के आयुष्मान पाठक और अक्षय सिंह की जोड़ी को 6-2, 6-4 से हराया।
बालिका एकल के फाइनल में बिहार की प्रण्या कश्यप ने अपने ही प्रदेश की परिधि ठाकुर को 6-3, 6-2 से मात दी।
परिणाम
बालक एकल : अर्व दीप (बिहार) ने अयान रहमान (असम) को 6-2, 6-2 से हराया।
बालिका एकल : प्रण्या कश्यप (बिहार) ने परिधि ठाकुर (बिहार) को 6-3, 6-2 से हराया।
बालक युगल : कुमार कौटिल्य (छत्तीसगढ़) और अर्व दीप (बिहार) की जोड़ी ने आयुष्मान पाठक (उत्तर प्रदेश) और अक्षय सिंह (उत्तर प्रदेश) की जोड़ी को 6-2, 6-4 से हराया।
बालिका युगल : दिव्या श्री (बिहार) और अद्विका वर्मा (उत्तर प्रदेश) की जोड़ी ने प्रण्या कश्यप (बिहार) और शिवांगी एस. (बिहार) की जोड़ई को 7-5, 2-6, 11-9 से मात दी।