Monday, February 2, 2026
Home Slider आकाश को विश्व मुक्केबाजी चैंपियनिशप में कांस्य

आकाश को विश्व मुक्केबाजी चैंपियनिशप में कांस्य

by Khel Dhaba
0 comment

बेलग्रेड। भारतीय मुक्केबाज आकाश कुमार (54 किग्रा) को सेमीफाइनल में कजाखस्तान के मखमूद सबीरखान से हारने के कारण एआईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गुरुवार को यहां कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

इक्कीस वर्षीय आकाश की 0-5 की हार के साथ इस प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी। आकाश विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले सातवें भारतीय हैं। उन्हें कांस्य पदक के साथ 25 हजार डालर की इनामी राशि भी मिली।

भारत के पांच मुक्केबाजों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी थी लेकिन चार मुक्केबाज इससे आगे नहीं बढ़ पाये। इनमें 2015 के कांस्य पदक विजेता शिव थापा और मौजूदा एशियाई चैंपियन संजीत भी शामिल हैं।

विश्व चैंपियनशिप में भारत के पिछले पदक विजेता विजेंदर सिंह (कांस्य, 2009), विकास कृष्ण (कांस्य, 2011), थापा (कांस्य, 2015), गौरव बिधूड़ी (कांस्य, 2017), अमित पंघाल (रजत, 2019) और मनीष कौशिक (कांस्य, 2019) थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights