Wednesday, February 4, 2026
Home Slider अररिया जिला क्रिकेट लीग में फारबिसगंज सीए के आदित्य की शानदार बैटिंग

अररिया जिला क्रिकेट लीग में फारबिसगंज सीए के आदित्य की शानदार बैटिंग

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया। अररिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में भागीरथी-गंगा ट्रॉफी के लिए खेली जा रही अररिया जिला क्रिकेट लीग में आदित्य के नाबाद 91 रनों की बदौलत फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ए ने  यंग टाउन क्रिकेट क्लब को दस विकेट से पराजित किया। खराब मौसम की वजह से 25-25 ओवर का मैच खेला गया था।

शहर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में चल रही इस लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में टॉस यंग टाउन क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रन बनाए।अंसार खान ने 44 नीरज 30 अमित ने 16 रन बनाए।

फारबिसगंज एकेडमी की ओर से अमन गौतम ने 3, अभिषेक कुमार और संतोष कुमार ने दो-दो विकेट लिये।

जवाबी पारी खेलने उतरी फारबिसगंज एकेडमी के बल्लेबाजों ने संभल के खेले और तेजी से रन भी बटोरे। आदित्य के 48 बॉल पर 91 रन की नाबाद पारी खेली। सम्राट राय ने नाबाद 25 रन नाबाद बनाए। दोनों सलामी जोड़ी 12 ओवर में ही 130 रन बना लिये और अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी।

मैच के अंपायर सुमित आनंद व गोपाल झा थे। स्कोरिंग का कार्य अरशद ने किया। आज के मैच के मुख्य अतिथि पूर्व खिलाड़ी देवदास पाल थे उन्हें अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सत्येंद्रनाथ शरण, अनामी शंकर, सचिव ओम प्रकाश जायसवाल, गोपेश सिन्हा, अमित सेनगुप्ता, चांद आजमी, शादाब शमीम, जयप्रकाश जायसवाल, अशोक मिश्रा, तनवीर आलम, निर्मल कुमार और ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights