हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सिंघाड़ा के हाईस्कूल मैदान पर चल रही डॉ एचएन गुप्ता स्मृति वैशाली जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में एकेडमी ऑफ क्रिकेट ने बिदूपुर क्रिकेट क्लब को सात विकेट से पराजित किया।


टॉस जीतकर एकेडमी ऑफ क्रिकेट ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। विदुपुर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अभिषेक ने 13, राजेश ने 18, नीतीश ने 22 रन बनाये और पूरी टीम 110 रन पर ऑल आउट हो गई। रोहित ने 4, चंदन ने 2, रणधीर ने 3 और राजीव ने 1 विकेट लिये। जवाब में खेलने उतरी एकेडमी ऑफ क्रिकेट की शुरुआत अच्छी रही। रोहित ने 23, प्रिंस ने 30 और रणधीर ने नाबाद 25 रन बनाये और मैच छह विकेट से जीत लिया। बिदुपुर के नीतीश, शशि और मनी को 1-1 विकेट मिला। एकेडमी ऑफ क्रिकेट के रणधीर को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
50