Monday, June 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bihar Cricket Academy के इंटरनल मैच में अभिषेक का शतक

Bihar Cricket Academy के इंटरनल मैच में अभिषेक का शतक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 18 जनवरी। बिहार क्रिकेट एकेडमी के इंटरनल मुकाबले में रेड की टीम ने ब्लू को 5 विकेट से हराया। इस मैच में अभिषेक कुमार ने 148 रन की शानदार पारी खेली। शिवम कुमार ने 4 विकेट चटकाये।

टॉस ब्लू की टीम ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। 48.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 253 रन बनाये। सुधांशु शेखर ने 54, अमन सिंह ने 10, रौशन कुमार ने 39, आयुष कुमार ने 26, मोनू कुमार ने 19, मोनू कुमार प्रथम ने 21, प्रकाश यादव ने नाबाद 35 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 33 रन बने।

गेंदबाजी में शिवम का जलवा

रेड की ओर से रोहित राणा ने 30 रन देकर 1, नीतीश ने 38 रन देकर 1, बादल कुमार ने 41 रन देकर 2, रौशन ने 29 रन देकर 1, विवेक यादव ने बिना कोई रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में बीसीए रेड ने 40.3 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विष्णु शर्मा ने 10, रवि शंकर ने 61, अभिषेक कुमार ने 148 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 20 रन बने।

ब्लू की ओर से सिद्धू ने 37 रन देकर 1, आयुष ने 30 रन देकर 1,प्रकाश यादव ने 34 रन देकर 1 और सुधांशु शेखर ने 5 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.