भागलपुर। युवा एकता सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सुबह 8:00 बजे सैंडिस कंपाउंड के मुख्य द्वार पर संगठन अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में तीन घंटे तक धरना दिया। धरना के दरम्यान शहरवासियों ने स्मार्ट सिटी प्रबंधन एवं निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विरोध प्रदर्शन सह धरना का नेतृत्व कर रहे श्री उपाध्याय ने कहा की सिल्क सिटी के नाम से मशहूर भागलपुर का सैंडिस कंपाउंड शहरवासियों के लिए काफी महत्व रखता है।सेहत के लिए रोजाना टहलने वाले लोग भारी संख्या में आते हैं। सैंडिस कंपाउंड शहरवासियों के लिए हृदय स्थली है। इस कंपाउंड में प्रतिदिन हजारों की संख्या में बुजुर्ग, जवान, युवा एवं बच्चे स्वास्थ्य लाभ, खेलकूद और मनोरंजन के लिए आते हैं। अनेकों युवा शारीरिक दक्षता हेतु सैनिक बहाली, पुलिस बहाली के लिए इस कंपाउंड में तैयारी करते हैं।
सैंडिस कंपाउंड में स्मार्ट सिटी योजना के तहत कराए गए सौंदर्यीकरण के बाद शहरवासियों के प्रवेश पर शुल्क निर्धारण का हम सभी पुरजोर विरोध करते हैं। यह जनता का दोहन करने वाला शुल्क है। स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों ने इसे लूट-खसीट का अड्डा बना लिया है। सामाजिक संगठन एवं शहरवासियो ने स्मार्ट सिटी प्रबंधन एवं नगर प्रशासन से प्रवेश नि:शुल्क करने की मांग की है। अगर स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने इस पर ध्यान नहीं दिया, तो संगठन एवं शहरवासी स्मार्ट सिटी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेंगे।
धरना एवं विरोध प्रदर्शन में महामंत्री मंटू यादव, डॉ आरिफ आजाद, अमित कुमार, रामू, लकी राज, मसंदीप कुमार, प्रीतम कुमार, गोलू कुमार, उज्ज्वल कुमार, रोहित कुमार, अरविंद कुमार, प्रवीण प्रकाश तिवारी, उपेन्द्र नारायण राम, कामेश्वर मंडल, दिनेश कुमार, बृजेश कुमार, रिंकी देवी, सुनीता देवी, अभय कुमार, ब्रजकिशोर सिंह, हरेंद्र पासवान, दिनेश यादव, जगदीश झा, अमर पासवान, उपेंद्र नाथ सिंह आदि मौजूद थे।
![This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/12/Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/06/adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is Dev-Kabaddi-Academy-Patna-1024x465.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/03/Dev-Kabaddi-Academy-Patna-1024x465.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/01/adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/03/alpha-sports-academy-1-1024x1024.jpg)