कोविलपत्ति (तमिलनाडु) में आयोजित 12th हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में खेले गए पूल E के पहले मोकबले में हॉकी बिहार ने हॉकी असम को एकतरफ़ा मुकाबले मे 11-1 से पराजित किया।
हॉकी बिहार की तरफ से पहला गोल भावुक ने तीसरे मिनट में फील्ड गोल करके किया। वही दूसरा गोल पेनाल्टी कार्नर में छठे मिनट में नरेन्द्र मुंडू ने किया। तीसरा गोल दसवें मिनट में मोनू कुमार ने फील्ड गोल में किया। हॉकी बिहार मैच के पहले क्वटर में 3-0 से आगे रहा। मैच के दूसरे क्वार्टर में मोनू कुमार ने चौथा गोल 22वे मिनट में फील्ड गोल करके किया। पांचवा गोल 25वें मिनेट में बिरसा पाण्डु ने फील्ड गोल करके किया। छठा गोल 30वे मिनट में मोनू कुमार ने फील्ड करके किया। हॉकी बिहार मैच के हाफ टाइम तक 6-0 से हॉकी असम से आगे रहा।
मैच के तीसरे क्वार्टर के 40वें मिनट में बिरसा पाण्डु ने फील्ड गोल करके किया। मैच का सातवां गोल 43वें मिनट में बिरसा पाण्डु ने फील्ड गोल में किया। मैच का आठवां गोल 53वे मिनट में बिरसा पाण्डु ने फील्ड गोल में किया। इस तरह हॉकी बिहार के खिलाड़ी बिरसा पाण्डु ने हैट्रिक किया। मैच के 54वें मिनट में मोनू कुमार ने नौवां गोल फील्ड गोल में किया। हॉकी असम के पहला गोल 54वें मिनट में रामेश सिंह ने पेनाल्टी कार्नर में किया। मैच 57वे मिनट में नरेंद्र मुंडू ने 11वां गोल फील्ड गोल में किया। हॉकी बिहार इस मैच इस तरह हॉकी असम से 11-1 से जीता।
हॉकी बिहार के खिलाड़ी मोनू कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। हॉकी बिहार के कोच अनुज राज ने बताया कि हमारी टीम अब सेट हो चुकी है। दस दिन के कैम्प का फायदा हमारे खिलाड़ी को मिला है। अगले मैच में और भी अच्छा खेलेंगे क्योंकि जीत से मनोबल बढ़ता है। वही हॉकी बिहार संयोजक मुनींद्रा कुमार, हॉकी बिहार के कोच रवि कुमार, मनोज कुमार, सलमान खान, सुनील विक्रम सभी ने शुभकामनाएं दी है।