Thursday, February 19, 2026
Home Slider 4th Indian Open Javelin Throw Competition में झारखंड के आकाश यादव को कांस्य

4th Indian Open Javelin Throw Competition में झारखंड के आकाश यादव को कांस्य

by Khel Dhaba
0 comment

जमशेदपुर में चल रहे चौथी ओपन जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता (4th Indian Open Javelin Throw Competition) के बालक अंडर-20 आयु वर्ग में झारखंड के साहेबगंज आकाश यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। आकाश यादव ने 67.72 मीटर भाला फेंक यह उपलब्धि हासिल की।
इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक मध्यप्रदेश के विवेक कुमार ने 68.78 मीटर भाला फेंक जीता जबकि हरियाणा के मनबीर सिंह ने 66.98 मीटर जेवलिन थ्रो कर रजत पदक अपने नाम किया।
बालिका अंडर-16 का स्वर्ण पदक दिल्ली की दिशा (34.87 मीटर), रजत यूपी की मुस्कान पटेल (34.30 मीटर) और कांस्य पदक राजस्थान की तनीषा यादव (31.20 मीटर) ने जीता।
बालक अंडर-18 कैटेगरी में स्वर्ण पदक हरियाणा के यश (67.42 मीटर) ने जीता जबकि मध्यप्रदेश के हिमांशु मिश्रा (66.40 मीटर) ने रजत और यूपी के सरोज यादव (60.92 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights