Tuesday, June 16, 2026
Home Slider सीनियर वीमेंस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार की एक और हार पर परफॉरमेंस में कुछ सुधार

सीनियर वीमेंस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार की एक और हार पर परफॉरमेंस में कुछ सुधार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बीसीसीआई के तत्वावधान में खेले जा रहे सीनियर वीमेंस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच में भी बिहार की टीम पराजित हो गई लेकिन यह है पिछले मैचों की अपेक्षा इस मैच में बिहार टीम का परफॉरमेंस कुछ बेहतर रहा। तीसरे मैच में तमिलनाडु ने बिहार को 28 रन से हराया।

तिरुअनंतपुरम में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मैच में टॉस तमिलनाडु ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 117 रन बनाये। तमिलनाडु की ओर से आर अबराना ने 25, नेथरा एल ने 42, निरंजना नागराजन ने नाबाद 21 और एमएस शैलजा ने नाबाद 16 रन बनाये। बिहार की ओर से निवेदिता ने 13 रन देकर 3,ज्योति कुमारी ने 17 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में बिहार की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 89 रन ही बना सकी। बिहार की ओर से कप्तान अपूर्वा कुमारी ने 26 गेंद में 17, याशिता सिंह ने 32 गेंद में 32, प्रगति सिंह ने 15 गेंद में 14, सना अली ने नाबाद 11 रन बनाये।

तमिलनाडु की ओर से निरंजना नागराजन ने 24 रन देकर 1, केएन रायश्री ने 1 रन देकर 1,एस अनुषा ने 16 रन देकर 1, आरसी चौधरी ने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.